फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida Airport: 12 planes will land and take off in an hour

Noida Airport: एक घंटे में उतरेंगे और उड़ान भरेंगे 12 विमान, प्रबंधन ने क्षमता बढ़ाने पर भी काम शुरू किया

Fri, 08 May 2026 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अतुल भारद्वाज, ग्रेटर नोएडा
अतुल भारद्वाज, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 May 2026 06:39 AM IST
सार

इस बीच एयर ट्रैफिक बढ़ने की संभावना को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन ने क्षमता बढ़ाने पर भी काम शुरू कर दिया है। वर्तमान में एयरपोर्ट की हवाई पट्टी पर 12 विमान प्रति घंटा टेक-ऑफ और लैंड कर सकते हैं।

विज्ञापन
Noida Airport: 12 planes will land and take off in an hour
नोएडा एयरपोर्ट - फोटो : X/@myogiadityanath

विस्तार

नोएडा एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानों के लिए टिकट बुकिंग भी शुरू हो गई हैै। इस बीच एयर ट्रैफिक बढ़ने की संभावना को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन ने क्षमता बढ़ाने पर भी काम शुरू कर दिया है। वर्तमान में एयरपोर्ट की हवाई पट्टी पर 12 विमान प्रति घंटा टेक-ऑफ और लैंड कर सकते हैं। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (यापल) ने इसे बढ़ाकर 20 विमान प्रति घंटा करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


एयरपोर्ट प्रबंधन से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि पहले चरण में बनी हवाई पट्टी का उपयोग घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए होना है। शुरुआत में भले ही विमानों की संख्या यहां कम होंगे। कुछ माह में यहां आवाजाही तेजी से बढ़ेगी। लांच कैरियर इंडिगो एयरलाइंस के बाद अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी अपने शेड्यूल जल्द जारी कर देंगे।  
विज्ञापन


सितंबर में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी यहां से शुरू हो जाएंगीं। अधिकारियों के मुताबिक अभी हवाईपट्टी और एयरपोर्ट के एटीसी पर इंस्टॉल हो चुके उपकरणों से एक घंटा में 12 विमान का नियंत्रण किया जा सकता है। अभी कुछ उपकरण के लिए जरूरी एनओसी और अनुमति की जरूरत है। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद अन्य उपकरणों का उपयोग भी शुरू हो जाएगा। इससे विमानों की टेक ऑफ और लैंडिंग के लिए क्षमता बढ़कर 20 प्रति घंटा हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा के एयर स्पेस का होगा उपयोग
एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने के लिए विमानों को आगरा का एयर स्पेस उपयोग करने की अनुमति दी गई है। यहां अभी विमानों की संख्या कम होने से ट्रैफिक भी कम है। ऐसे में नोएडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए इंतजार भी नहीं करना होगा। इससे एविएशन टर्बाइन फ्यूल की बचत ही होगी जिससे एयरलाइंस की लागत घटेगी और यात्रियों को सहूलियत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed