नोएडा: सेक्टर 81 मेट्रो स्टेशन के पास नाले में गिरा व्यक्ति, पुलिस-अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर, तलाश जारी
पुलिस और दमकल टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। आदमी को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विस्तार
नोएडा सेक्टर 81 मेट्रो स्टेशन के पास एक व्यक्ति नाले में गिर गया है। पुलिस और दमकल टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। आदमी को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि हमें डायल 112 से सूचना मिली कि थाना 39 के इलाके में मेट्रो स्टेशन के पास एक व्यक्ति नाले में कूद गया है। तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। हमने खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया है।#WATCH | Noida, Uttar Pradesh: A person fell into a drain near Sector 81 Metro Station. Police and Fire Department teams have reached the spot, and a rescue operation is underway to pull him out. More details awaited. https://t.co/3D9BMwJHnW
— ANI (@ANI) October 7, 2026विज्ञापन
#WATCH | Noida, Uttar Pradesh: CFO Pardeep Kumar says, "We received information via Dial 112 that a person had jumped into a drain near the metro station under the jurisdiction of Police Station 39. Acting promptly, the local police, an ambulance, and the fire brigade arrived at the scene. We have initiated search and rescue operations; it has been ascertained that the individual is a 29-year-old man named Ravi. He jumped into the drain of his own accord due to family discord. Teams from the NDRF and SDRF have also been summoned. Currently, the NDRF, SDRF, and fire service, assisted by the local police, are conducting the search and rescue operation... Our primary focus right now is the search and rescue operation, and we are utilizing all available resources for this purpose."
— ANI (@ANI) October 7, 2026
पता चला है कि वह व्यक्ति 29 साल का रवि है। पारिवारिक कलह के कारण वह अपनी मर्जी से नाले में कूदा था। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी बुलाया गया है। अभी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमें स्थानीय पुलिस की मदद से खोज और बचाव अभियान चला रही हैं। हमारा मुख्य ध्यान अभी खोज और बचाव अभियान पर है और हम इसके लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं।