फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   no problem in expressway mater plan

मास्टर प्लान की राह का रोड़ा 'आउट'

Mon, 27 Jan 2014 06:04 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 27 Jan 2014 06:04 PM IST
विज्ञापन
no problem in expressway mater plan

दिल्ली से गुड़गांव के मास्टर प्लान को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे के निर्माण की राह का रोड़ा जल्द ही खत्म होगा। जिन साइटों पर हाईकोर्ट में विवाद चल रहा है उसे हुडा ने निपटाने का दावा किया है।

विज्ञापन


दिल्ली के द्वारका एक्सप्रेस वे का निर्माण 80 प्रतिशत हो चुका है। बजघेड़ा से लेकर न्यू पालम विहार व दौलताबाद के कुछ किसानों ने पुराने निर्माण को देखते हुए हुडा की ओर से हुए अधिग्रहण पर हाईकोर्ट की शरण ली थी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद हुडा की ओर से काम बंद किया गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:यहां बनेगा सबसे लंबा फुट ओवरब्रिज
विज्ञापन
विज्ञापन


हुडा प्रशासक पीसी मीणा के अनुसार इस रुट पर आने वाली जमीन के विवाद का मामला लगभग निपटा लिया गया है। मुख्यालय से मिले निर्देश के बाद किसानों की अधिग्रहण होने वाली जमीन के बदले में हाईकोर्ट जाने वाले किसानों को जल्द ही उनकी क्षमता के अनुसार मिलने वाले प्लाट का आवंटन पत्र दिया जाएगा।


15 दिन के भीतर उनको जारी होने वाले आवंटन पत्र की जानकारी अदालत में दी जाएगी। जिसके बाद सड़क निर्माण में लगा रोड़ा समाप्त हो जाएगा। किसानों को जारी होने वाले आवंटन पत्र में सेक्टर व प्लाट की संख्या का स्थान खाली होगा। हुडा के मास्टर प्लान के सेक्टर के ड्रा के बाद उसे भी भरा जाएगा।

मास्टर प्लान में 3819 किसानों ने किया है आवेदन
हुडा के मास्टर प्लान में सरकारी की ओर से जिन किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया है। उनके 3819 आवेदन विभाग को मिले है। हुडा की ओर से उनकी स्कूटनी का काम चल रहा है। इसके बाद, अधिग्रहित होने वाली जमीन के आधार पर मिलने वाले प्लाट की साइज का निर्धारण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed