{"_id":"4ad6f69a9a2077485a9f5c6cf2378e3f","slug":"no-power-supply-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में खर्च कर रहे तीन लाख पर क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में खर्च कर रहे तीन लाख पर क्यों?
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 21 Jan 2014 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के सेक्टर-58 स्थित इलेक्ट्रो प्लेटिक जोन में पिछले दस दिन से बिजली की समस्या बनी हुई है। दिन भर में केवल दो-तीन घंटे ही बिजली की सप्लाई सुचारू रूप से सुनिश्चित हो पा रही है।
विज्ञापन
उद्यमियों ने इसकी शिकायत बिजली निगम के अधिकारियों से की है। कर्मचारियो की हड़ताल का हवाला देकर मामले को ही टाल दिया गया है।
सेक्टर 58 में स्थित इलेक्ट्रो पेट्रिक जोन में 270 छोटी औद्योगिक इकाईयों का संचालन हो रहा है। यहां से बड़े उद्योगों के लिए कच्चा माल तैयार किया जाता है। उद्यमियों का आरोप है कि पिछले दस दिनों से 24 घंटे में महज दो-तीन घंटे ही बिजली की आपूर्ति क्षेत्र में की जा रही है। तकनीकी खामी के कारण दो-चार मिनट बाद ही लाइन ट्रिप हो जाती है।
विज्ञापन
राकेश जोशी ने बताया कि उद्योगों को चलाने के लिए जनरेटर का सहारा लेना पड़ रहा है। एक दिन में जनरेटर चलाने के लिए करीब तीन लाख रुपये का डीजल खर्च हो रहा है। पिछले दस दिन में करीब 30 लाख रुपये तक का डीजल खर्च किया जा चुका है।
विज्ञापन
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसई आरएस यादव ने बताया कि क्षेत्र में कोई खास समस्या नहीं है। अनावश्यक रूप से मामले को तूल दिया जा रहा है। हड़ताल के कारण समय नहीं मिल पाया है। जल्द ही समस्या को दूर कर दिया जाएगा।