{"_id":"262d30fc6d86b828fb176ae2006d5d22","slug":"no-one-won-the-election-drum-beat-everybody","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव कोई भी जीते ढोल सबके बजेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव कोई भी जीते ढोल सबके बजेंगे
निशा ठाकुर/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 01 Mar 2014 01:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव की तैयारी राजनीतिक संगठन प्रत्यक्ष तौर पर कर रहे हैं। दूसरी ओर सामाजिक संगठन अप्रत्यक्ष तौर पर इसकी तैयारी में लगे हुए हैं। इन दिनों सामाजिक संगठनों के मंच पर राजनीतिक नेताओं के भाषण सुने जा रहे हैं।
विज्ञापन
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा भी इसी तैयारी में लगा हुआ है। ब्राह्मण संगठन को मजबूत बनाने और समाज के साथ सर्व समाज के विकास के लिए वह एक-एक कर सभी पार्टी के ब्राह्मण नेताओं को अपने मंच पर उतार रहा है।
विज्ञापन
पिछले दो माह में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा अपने मंच पर तीन अलग-अलग पार्टी के ब्राह्मण नेताओं को सम्मानित किया। महासभा द्वारा 5 जनवरी को भाजपा नेता सुनील शर्मा, 30 जनवरी को सपा नेता व केबिनेट मंत्री मनोज पांडेय और 23 फरवरी को बसपा नेता मुकुल उपाध्याय को सभा द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
अलग-अलग पार्टियों के ये ब्राह्मण नेता मंच से ब्राह्मण समाज का विकास करने का वायदा कर रहे हैं। अब सवाल यह है कि क्या ब्राह्मण महासभा नेताओं को आजमा रही है या फिर पार्टी को। इस पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा कहते हैं कि ये सभी कार्यक्रम उनके गैर राजनीतिक हैं।
बात चुनाव में समर्थन की है तो किसी भी क्षेत्र से यदि किसी एक ब्राह्मण नेता को टिकट मिला तो ब्राह्मणों का सारा वोट उसे ही जाएगा। वे यह भी कहते हैं यदि एक ही क्षेत्र से कई ब्राह्मण नेता चुनाव लड़ते हैं तो समाज इस पर विचार करेगा कि कौन सा नेता ब्राह्मण समाज के साथ ही सर्व समाज के विकास में हितकारी है।