फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   No old and gone, the new trains announced

पुरानी चलीं नहीं, नई ट्रेनों का फिर ऐलान

Thu, 13 Feb 2014 01:41 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 13 Feb 2014 01:41 AM IST
विज्ञापन
No old and gone, the new trains announced
रेलमंत्री ने नई ट्रेनों की घोषणा तो कर दी लेकिन पुरानीं ट्रेनें अभी चलनी शुरू भी नहीं हुई हैं। शहरवासियों में इसे लेकर रोष भी दिखा।
विज्ञापन


दैनिक यात्री संघ के सचिव एमबी दूबे बिजनौरी ने रेल बजट को अमीरों के लिए बताया है। उन्होंने कहा कि गरीबों को कुछ नहीं मिला है। लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्री किस तरह सफर करते हैं इसका कोई ख्याल नहीं किया गया।

गाजियाबाद-दिल्ली के बीच एक भी नई ईएमयू नहीं चलाई गई, जबकि रोजाना हजारों की संख्या में यात्री सफर करते हैं।

मॉडल स्टेशन पर सुविधा थर्ड क्वालिटी
यात्रियों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रेल मंत्री ममता बनर्जी ने गाजियाबाद स्टेशन को मॉडल स्टेशन की श्रेणी में शामिल किया था। कई अन्य घोषणा हुई थी, लेकिन इनमें से एक भी पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन


स्टेशन पर न तो होम प्लेटफार्म बना और न ही यात्रियों के ठहरने के लिए डोरमेट्री का निर्माण हुआ। बुजुर्गों और विकलांगों के लिए स्वत:चलित सीढ़ियां भी नहीं बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल बजट से क्या मिला
- भगत की कोठी-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस का रूट बढ़ाकर जैसलमेर तक किया

यात्रियों की मांग
- गाजियाबाद-दिल्ली, हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ के बीच ट्रेनें बढ़ें
- स्टेशन के मुख्यद्वार पर होम प्लेटफार्म का निर्माण
- वीआईपी कार पार्किंग, स्कूटर-साइकिल स्टैंड का निर्माण
- विजयनगर सेकेंड एंट्री पर डोरमेट्री का निर्माण
- पूछताछ केंद्र, स्वत:चलित सीढ़ियां, फूड प्लाजा
- ट्रेनों की जानकारी के लिए टच स्क्रीन मशीन
- प्लेटफार्म पर कोच इंडीकेशन सिस्टम
- सेकेंड एंट्री पर आरक्षण केंद्र बनाया जाए
- नया गाजियाबाद स्टेशन पर पूछताछ सेवा

एक साल में क्या मिला
- स्टेशन की बिल्डिंग को नया लुक
- प्रवेशद्वार पर जाम का झाम खत्म
- वीआईपी कार पार्किंग, फूड प्लाजा
- रेलवे कालोनी का सौंदर्यीकरण
- स्टेशन सीसीटीवी कैमरे से लैस
- स्टेशन के दोनों तरफ लगेज स्कैनर मशीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed