{"_id":"56fc70e74f1c1be27bf009d1","slug":"no-notification-was-issued-confusion-on-increasing-date-of-stamp-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिसूचना नहीं हुई जारी, स्टांप ड्यूटी बढ़ने पर असमंजस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिसूचना नहीं हुई जारी, स्टांप ड्यूटी बढ़ने पर असमंजस
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 31 Mar 2016 06:06 AM IST
विज्ञापन
पंजीकरण दफ्तर
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में स्टांप ड्यूटी बढ़ाने की अधिसूचना बुधवार को भी जारी नहीं हुई है। इस कारण एक अप्रैल से बढ़ी दरें लागू होने के आसार बहुत कम हैं। रजिस्ट्री विभाग के डीआईजी स्टांप अरविंद सिंह चंदेल ने कहा कि अधिसूचना जारी होने के बाद ही स्टांप ड्यूटी बढ़ाई जाएगी। तब तक जितने भी दस्तावेज तैयार हो जाएंगे, उन पर अतिरिक्त स्टांप ड्यूटी नहीं लगेगी। इसलिए संपत्ति खरीदारों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
स्टांप ड्यूटी 1 अप्रेल से बढ़ने की संभावना के चलते संपत्ति की रजिस्ट्री कराने के लिए बुधवार को भी रजिस्ट्री कार्यालय में तांता लगा रहा। सुबह 9 बजे से ही लोग कतार में लग गए। काउंटर पर भीड़ कम करने के लिए लोगों को टोकन वितरित किए गए। दो अप्रैल तक के टोकन बांटे जा चुके हैं।
विज्ञापन
दिन भर एनाउंसमेंट करके संपत्ति खरीदारों को टोकन नंबरों के जरिए रजिस्ट्री कराने की जानकारी मिलती रही। बुधवार को करीब 500 संपत्तियां दर्ज हुईं और करीब 9 करोड़ रुपये स्टांप ड्यूटी मिली । इसी माह 300 करोड़ रुपये से अधिक स्टांप राजस्व मिल चुका है। विगत 20 दिनों में करीब सात हजार फ्लैटों की रजिस्ट्री होने का आकलन है। हालांकि रजिस्ट्री विभाग ने इसकी सटीक सूचना दो दिन बाद मिल पाने की बात कही है।
विज्ञापन
आज ई-स्टांप सिर्फ दोपहर 12 बजे तक
आज उन संपत्ति खरीदारों को ही ई-स्टांप मिल सकेगा जिन्होंने बुधवार को भुगतान कर दिया है। अगर कोई संपत्ति खरीदार आज पैसे जमा कर ई स्टांप लेना चाहेगा तो उसे नहीं मिल सकेगा। स्टॉक होल्डिंग और रजिस्ट्री विभाग से जानकारी केमुताबिक ई-स्टांप दोपहर 12 बजे तक ही दिए जाएंगे।
आज सिर्फ उन लोगों को स्टांप मिलेगा, जिनका भुगतान आरटीजीएस, एनईएफटी या अन्य माध्यमों से स्टॉक होल्डिंग के खाते में पैसा जमा हो चुका है। अब तक मिले राजस्व को प्रदेश सरकार के खाते में ट्रांसफर की जानी है। इस कारण दोपहर 12 बजे के बाद स्टांप पेपर जारी नहीं होगा। प्रदेश सरकार की तरफ से स्टाक होल्डिंग को इस बाबत निर्देश भी जारी किए गए हैं। वहीं, 30 मार्च को स्टांप शुल्क पाने के लिए दिन भर होड़ मची रही। सेक्टर-18 स्थित दफ्तर में लोग घंटों लाइन लगाकर खड़े रहे।