फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   No new patients found in four areas after Operation Shield in delhi

ऑपरेशन शील्ड के बाद दिल्ली के चार इलाकों में नहीं मिले नए मरीज, आठ नए कंटेनमेंट जोन

Sat, 18 Apr 2020 04:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 18 Apr 2020 04:11 AM IST
विज्ञापन
No new patients found in four areas after Operation Shield in delhi
इंडिया गेट के पास सैनिटाइजेशन.. - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में बेशक हर रोज नए-नए इलाकों को कंटेनमेंट जोन के तौर पर घोषित किया जा रहा है, लेकिन पहले से हॉटस्पॉट सील इलाकों में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है। दिल्ली सरकार का कहना है कि दिलशाद गार्डन के बाद अब राजौरी गार्डन, वसुंधरा एंक्लेव और खिचड़ीपुर में संक्रमण के नए मरीज ऑपरेशन शील्ड चलाने के बाद नहीं मिले हैं।

विज्ञापन


उधर, शुक्रवार को दिल्ली सरकार ने 8 नए कंटेनमेंट जोन घोषित किए हैं। इससे अब दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या 68 हो गई है। इन इलाकों में कोरोना वायरस से संक्रमित तीन या इससे ज्यादा नए मरीज मिलने के बाद इनको सील कर दिया गया है। सभी इलाकों में ऑपरेशन शील्ड के तहत छिड़काव करने के साथ लोगों के आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। साथ ही रोज जरूरत के सामान की डोर स्टेप पर आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने माना है कि इसके बेहतर परिणाम आ रहे हैं। दिलशाद गार्डन कंटेनमेंट जोन के बाद वसुंधरा एंक्लेव में भी 15 दिन से कोई नया केस नहीं आया है। यही स्थिति खिचड़ीपुर की है। अभी तक यह प्रयोग सफल रहा है। वहीं, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का कहना है कि राजौरी गार्डन कंटेनमेंट जोन के साथ वसुंधरा एंक्लेव व खिचड़ीपुर से नए मामले नहीं आए हैं। ऑपरेशन शील्ड में स्थानीय लोग काफी सहयोग कर रहे हैं। अगर लोग सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन न करते, तो हालात संभाल पाना मुश्किल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को सील किए गए नए इलाके
1. एल-टू, संगम विहार।
2. गली नंबर 26 व 26 बी के मकान नंबर 2056 से 2092 के बीच तुगलकाबाद एक्सटेंशन और गली नंबर 27 व 27 बी के मकान नंबर 2063 से 2083 के बीच तुगलकाबाद एक्सटेंशन।
3. सी ब्लॉक, हरी नगर
4. बी ब्लॉक, हरी नगर
5. कैंप नंबर-2, नांगलोई
6. के-2 ब्लॉक, निहाल विहार
7. सावित्री नगर, मालवीय नगर
8. मकान नंबर 716 से 785, 786 से 860, मकान नंबर 861 से 950, के ब्लॉक, जहांगीर पुरी

सर्वे के लिए ‘एसेस कोरो ना’ एप
दिल्ली सरकार ने कंटेनमेंट जोन में डोर-टू-डोर सर्वे के लिए ‘एसेस कोरो ना’ एप का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है। इसके सहारे रीयल टाइम बेस पर इन इलाकों की वास्तविक स्थिति का पता चल सकेगा। अधिकारियों का कहना है कि घर-घर जाकर मैनुअली डाटा लेना बड़ी चुनौती है, लेकिन एप के सहारे यह काम आसान हो जाएगा। इससे न सिर्फ आंकड़े जल्द मिलेंगे, बल्कि इसके आकलन के आधार पर सरकार को फैसले लेने में भी मदद मिलेगी।

पलायन रोकने के लिए पुलिस ने बढ़ाई गश्त

मुंबई के बांद्रा व दिल्ली में यमुना के पास बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने आदेश दिया है कि दिल्ली से किसी मजदूर का पलायन न हो पाए। मजदूरों का पलायन रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने सभी जगहों पर अपनी गश्त बढ़ा दी है। पुलिस को जहां भी मजदूर मिल रहे हैं, उन्हें शेल्टर होम पहुंचाया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दो दिन पहले पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने अधिनस्थ अधिकारियों से कहा कि मुंबई के बांद्रा जैसी घटना दिल्ली में न हो पाए। साथ ही दिल्ली से किसी मजदूर का पलायन न हो। मजदूरों के पलायन को हर हाल में रोका जाए। अगर कोई मजदूर मिलता है तो उसे शेल्टर होम पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed