फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   No longer will the public Darbar Kejriwal UP?

"केजरीवाल दिल्ली के सीएम हैं या यूपी के"

Sun, 22 Feb 2015 04:13 PM IST
Updated Sun, 22 Feb 2015 04:13 PM IST
विज्ञापन
No longer will the public Darbar Kejriwal UP?

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने खामोशी तोड़ते हुए आम आदमी पार्टी पर सीधा वार किया है। बीजेपी ने आप के जनता दरबार के गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में होने को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली बीजेपी के मुताबिक केजरीवाल गाजियाबाद में जनता दरबार लगाकर दिल्ली की जनता से साथ धोखा कर रहे हैं। केजरीवाल को इस बात पर गौर करना चाहिए कि वो दिल्ली की जनता के द्वारा चुने हुए मुख्यमंत्री हैं ना कि यूपी के।

विज्ञापन


ऐसे में केजरीवाल को यूपी की बजाय दिल्ली में ही जनता दरबार लगाना चाहिए। केजरीवाल का ऑफिस और घर नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से 15 किलोमीटर की दूरी पर है। वहीं आम आदमी को वहां तक पहुंचने में ही एक घंटा लग जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनता दरबार को ही बना दिया विवाद की वजह

No longer will the public Darbar Kejriwal UP?

दिल्ली बीजेपी के नेता विजय जौली के केजरीवाल के जनता दरबार पर आरोपों का दौर यहीं नहीं थमा। वो बोले कि वीआईपी लोगों को अलग दरवाजे से बुलाया जाता है और अन्य लोगों को किसी और दरवाजे से ऐसे में साफ दिखाई देता है कि आप की कथनी और करनी दोनों में काफी फर्क है।


ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि केजरीवाल का जनता दरबार आलोचनाओं का शिकार हुआ है। इससे पहले ही कहीं टोकन सिस्टम के इस्तेमाल तो कभी लोगों की अनियमित भीड़ की वजह से केजरीवाल के जनता दरबार पर आरोप लगे हैं। पिछली सरकार में केजरीवाल को अपना जनता दरबार बंद करना पड़ा था।

हालांकि इस बार के जनता दरबार पर आम आदमी पार्टी ने खासी सावधानी बरती थी। हालांकि पार्टी ये भी कहती रही थी कि ये जनता दरबार नहीं बल्कि रूटीन साप्ताहिक मीटिंग ही हैं जहां केजरीवाल लोगों की समस्याएं सुनते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed