फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   No lesson learnt from stampede in Prayagraj People resting on the edge of platform crowd constantly increasing

प्रयागराज की भगदड़ से नहीं लिया सबक: प्लेटफॉर्म के किनारे लोग कर रहे थे आराम, लगातार बढ़ती जा रही थी भीड़

Sun, 16 Feb 2025 01:10 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 16 Feb 2025 01:10 AM IST
सार

प्रयागराज के संगम नोज पर हुई भगदड़ मामले में देखा गया था कि कई लोग स्नान करने के बाद उसी संगम नोज पर ठहर गए और सुबह होने के इंतजार में आराम करने लगे थे।

विज्ञापन
No lesson learnt from stampede in Prayagraj People resting on the edge of platform crowd constantly increasing
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : PTI

विस्तार

प्रशाशन ने प्रयागराज में हुई भगदड़ से कोई सबक नहीं लिया। नई दिल्ली स्थित नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 12 और 13 पर यात्री ट्रेन के इंतजार में अपनी परिवार, रिश्तेदारों संग किनारे पल्ली बिछाकर काफी जगह का घेराव कर वहां बैठे ही नहीं बल्कि आराम और सो रहे थे। इससे सीधा सीधा असर प्लेटफॉर्म की जगह पर पड़ रहा था। इसी तरह अन्य प्लेटफॉर्म में भी यही हाल रहा। 

विज्ञापन

No lesson learnt from stampede in Prayagraj People resting on the edge of platform crowd constantly increasing
Mahakumbh 2025 : संगम नोज पर भगदड़ के बाद बिखरे कपड़े और जूते चप्पल। - फोटो : अमर उजाला।

प्रयागराज के संगम नोज पर हुई भगदड़ मामले में देखा गया था कि कई लोग स्नान करने के बाद उसी संगम नोज पर ठहर गए और सुबह होने के इंतजार में आराम।करने लगे थे, वहीं दूसरी ओर मौनी अमावस्या की भीड़ बढ़ती जा रही थी, दबाव भी बढ़ रहा था, जिससे कई लोग जो आराम कर रहे थे उनके ऊपर भी लोग चढ़ गए थे, उनमें से कई की।मौत भी हो गई थी। बावजूद प्रशासन ने सबक नहीं लिया, स्टेशन पर भीड़ बढ़ती जा रही थी, लेकिन प्लेटफॉर्म पर आराम करने वाले लोग तब भी बिना डरे वही डटे थे। लेकिन उन्हें हटाया नहीं गया, उसके पहले भीड़ को काबू करने में ही प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed