{"_id":"335449622ad3e3cf4ab63b81709c0a26","slug":"no-bus-bus-service-from-faridabad-to-rajasthan-and-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो राजस्थान-एमपी रूटों पर नहीं चलेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो राजस्थान-एमपी रूटों पर नहीं चलेंगी बसें
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 24 Feb 2014 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद से राजस्थान और मध्यप्रदेश जाने वाले लोगों की जो राह आसान होने जा रही थी उसमें फिर मुश्किल आ गई है।
विज्ञापन
फिलहाल इन रूटों पर हरियाणा रोडवेज की बसें चलाने का प्रस्ताव रोडवेज मुख्यालय ने रद्द कर दिया है। इन रूटों पर 2012 से संचालन बंद है।
रोडवेज ने दावा किया था कि राजस्थान के अलवर और एमपी के शिवपुरी, ग्वालियर के लिए बसों को बल्लभगढ़ और एनआईटी बस अड्डे से चलाया जाएगा, लेकिन अब विभाग ने स्वयं इस योजना से अपना हाथ खींच लिया है।
इस बारे में ड्यूटी इंस्पेक्टर इदरीस खान ने बताया कि नई बसें न आने की वजह से ऐसा किया गया है। फिलहाल अब यह योजना ठंडे बस्ते में जा चुकी है।