फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   no advantures in delhi due to elections

चुनावों ने रोका दिल्ली में एडवेंचर का रास्ता

Wed, 23 Apr 2014 08:33 AM IST
Updated Wed, 23 Apr 2014 08:33 AM IST
विज्ञापन
no advantures in delhi due to elections

दिल्ली विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनावों के चलते पर्यटक इन गर्मियों की छुट्टियों में दिल्ली के टॉप मोस्ट टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स का लुत्फ नहीं ले सकेंगे।

विज्ञापन


पिछले साल अक्टूबर में ही पूरी तरह बनकर तैयार हो चुके कांगनहेड़ी और छावला पार्कों के सामने सबसे बड़ी समस्या ऑपरेटर की है।

इस संबंध में डीटीटीडीसी का कहना है कि लगातार चुनावों के चलते टेंडर न डाल पाने से इन पार्कों के लिए कोई ऑपरेटर नहीं मिल पाया है। वहीं चुनाव आचार संहिता के लगभग 20 मई तक लागू रहने के चलते अगले चार महीनों से पहले टेंडर की प्रक्रिया के पूरा होने की संभावना भी नहीं है।
विज्ञापन

अगर दिल्ली में फिर हुए चुनाव तो...

no advantures in delhi due to elections

अगर एक बार फिर दिल्ली विधानसभा चुनाव होते हैं तो इन पार्कों में लुत्फ उठाने का इंतजार और भी लंबा हो सकता है।

हालांकि पर्यटन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली विधानसभा चुनावों की संभावना के मद्देनजर आचार संहिता हटते ही इन पार्कों के लिए टेंडर डालने की अनुमति ली जाएगी। ऐसे में सितंबर में इन्हें पर्यटकों के लिए खोले जाने की उम्मीद है।

साथ ही कांगनहेड़ी और छावला की 2016 तक की लीज को दस साल और बढ़ाने केलिए डीटीटीडीसी ने इरिगेशन और फ्लड डिपार्टमेंट को पत्र भी भेजा है।

चुनाव के कारण हुई देरी

no advantures in delhi due to elections

डीटीटीडीसी के जनरल मैनेजर रवि दधीच ने बताया कि दोनों ही पार्क पिछले साल ही बनकर तैयार हो चुके हैं। लेकिन बड़े प्रोजेक्ट हैं और इन्हें चलाने के लिए ऑपरेटर चाहिए। डीटीटीडीसी लीज बढ़वाने की जरूरत, दिल्ली विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनावों के चलते टेंडर नहीं डाल पाया। आचार संहिता हटते ही हम टेंडर डालेंगे और ऑपरेटर नियुक्त करेंगे।

ये हैं इनकी खासियतें
छावला के ईको फ्रेंडली पार्क में -
ईको फ्रेंडली पार्क, क्लब हाउस, जंगल पूल (वाटर बॉडी), बोट हाउस, सनसेट रेस्टोरेंट, वॉक वे, फिशिंग जैटी, बोट जैटी और बंबो मचान आदि।
कांगनहेड़ी के हरितिमा में- रिजॉर्ट, एडवेंचर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, क्राफ्ट शॉपिंग एंड कैटरिंग, सेंट्रल बैलूनिंग प्लाजा, चिल्ड्रेन पार्क, ओपन एयर थिएटर, झील, बैडमिंटन कोर्ट आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed