{"_id":"2dc00ba4945d24cbab90714a7a0975b4","slug":"no-60-voted-57-percent-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 नहीं गाजियाबाद में हुआ 57 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 नहीं गाजियाबाद में हुआ 57 फीसदी मतदान
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 12 Apr 2014 02:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा क्षेत्र गाजियाबाद में चुनावी मतदान का प्रतिशत 60 नहीं 57.05 प्रतिशत रहा। शुक्रवार दोपहर को फाइनल आंकडे़ आए तो मतदान का ग्राफ 2.36 प्रतिशत कम हो गया।
विज्ञापन
आंकड़ों के मुताबिक, धौलाना विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 66.33 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि यूपी की सबसे बड़ी साहिबाबाद विधानसभा के मतदाता वोट डालने में फिसड्डी रहे। इस विधानसभा क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत 52.31 रहा।
विज्ञापन
बता दें कि बृहस्पतिवार को यूपी में लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हुआ था। मतदान के आंकड़ों को लेकर देर रात तक प्रशासन स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाया था।
विज्ञापन
आधी रात तक प्रशासन गाजियाबाद में कुल 59.41 प्रतिशत मतदान होने के दावे कर रहा था। शुक्रवार को सभी विधानसभा से आंकड़ा सूची आने के बाद पता चला कि कुल 57.05 प्रतिशत मतदान हुआ है।
इनमें गाजियाबाद विधानसभा में 54.15, लोनी में 56.27, मुरादनगर में 61.90, साहिबाबाद में 52.31 और धौलाना में 66.33 प्रतिशत मतदान हुआ है। बागपत लोकसभा क्षेत्र के मोदीनगर इलाके में 63.95 प्रतिशत मतदान हुआ है।