नशामुक्ति के बहाने यूपी आएंगे नीतीश, विधानसभा चुनावों पर नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2017 में आने वाले चुनावों में जनता दल यूनाईटेड (जदयू) की संभावना तलाशने के लिए 29 जून को बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार गौतमबुद्ध नगर के जेवर आएंगे।
माना जा रहा है वह यूपी में भी शराबबंदी को मुददा बनाते हुए जेवर में नशा मुक्ति रैली के माध्यम से लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेंगे। बुधवार को राज्य सभा सांसद ने जेवर में रैली स्थल का निरीक्षण कर पार्टी कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशानिर्देश दिए हैं।
निर्भय स्वास्थ्य सेवा एवं जन कल्याण संस्था (एनजीओ) द्वारा 29 जून को जेवर में नशा मुक्ति जन जागृति रैली का आयोजन किया जा रहा है।
नशा मुक्ति जन जागृति रैली को करेंगे संबोधित
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार रैली को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि रैली में नीतिश बिहार में लागू शराबबंदी की बात जोर-शोर से रखेंगे। साथ ही यूपी में इसे लागू करने की मांग करेंगे।
बुधवार को राज्यसभा सांसद और पूर्व में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी रह चुके आरसीपी सिंह ने जेवर में बताया कि 29 जून को जेवर में जनता इंटर कॉलेज के पास मैदान में नशा मुक्ति रैली को नीतिश कुमार संबोधित करेंगे।
रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उनका दावा है कि रैली में 10 हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटेगी। वहीं निर्भय स्वास्थ्य सेवा एवं जन कल्याण संस्था के अध्यक्ष आचार्य पवन कुमार, उपाध्यक्ष कृष्णा वशिष्ठ, संजय शर्मा और विकास पंडित समेत अन्य पदाधिकारी रैली की तैयारियों में जुटे हैं।