फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nitin Gadkari took charge of LS elections in Delhi

क्या गडकरी जितवाएंगे दिल्ली में सातों सीट?

Wed, 12 Mar 2014 03:18 AM IST
Updated Wed, 12 Mar 2014 03:18 AM IST
विज्ञापन
Nitin Gadkari took charge of LS elections in  Delhi

दिल्ली विधानसभा के बाद भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने दिल्ली लोकसभा चुनाव की कमान संभाल ली है।

विज्ञापन


लोकसभा का प्रत्याशी कौन होगा इसके लिए मंगलवार देर रात तक पार्टी पदाधिकारी व टिकट के सभी दावेदारों का मन टटोला।

भाजपा लोकसभा में सातों सीट जीतने के लिए तैयारी कर रही है। उनके लिए दिल्ली इसलिए भी नाक का सवाल है कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनी, लेकिन चुनाव प्रभारी होने के बावजूद दिल्ली में भाजपा की सरकार नहीं बनी।

यह गुटबाजी क्या दूर कर पाएंगे गडकरी?

Nitin Gadkari took charge of LS elections in  Delhi

उधर, इस बैठक का यह भी अहम हिस्सा रहा कि प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों में फेरबदल के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल का खेमा नाराज चल रहा था। एक बार फिर गुटबाजी बढ़ रही थी। लिहाजा तमाम गुटबाजी को दूर करने का पाठ भी गडकरी पढ़ाते रहे।

गडकरी प्रत्याशियों के चयन के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने 100 से अधिक भाजपा नेताओं से उनकी राय मांगी और आम सहमति पर चर्चा की।

सूत्रों की अगर मानें तो अपनी दावेदारी को प्रबल और दूसरे की सीट काटने में ज्यादा नेताओं ने दिलचस्पी ली। अब देखना है कि 13 मार्च को भाजपा की संसदीय बोर्ड व चुनाव समिति में किस-किस का नाम तय किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed