फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nirbhaya Case: convict vinay move supreme court against rejection of mercy plea

निर्भया केसः दया याचिका खारिज होने के बाद दोषी विनय ने चली नई चाल, फेल हुआ तो फांसी तय

Tue, 11 Feb 2020 04:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 11 Feb 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya Case: convict vinay move supreme court against rejection of mercy plea
विनय शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

निर्भया के दोषी विनय शर्मा ने फांसी से बचाव के लिए एक नया हथकंडा अपनाया है। विनय ने राष्ट्रपति के दया याचिका खारिज करने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी डाली है।

विज्ञापन


अगर विनय की ये याचिका खारिज हो जाती है तो उसके सभी कानूनी विकल्प खत्म हो जाएंगे। इसके बाद विनय को फांसी होना तय है। बता दें कि विनय ने यह याचिका मंगलवार(11 फरवरी) को डाली है।
विज्ञापन


विनय शर्मा ने अपनी याचिका में दावा किया है कि उसे मानसिक और व्यावहारिक समस्याएं हैं। उसने कहा कि उसे डिप्रेशन और एडजस्टमेंट डिसऑर्डर की समस्या है। उसने शत्रुघ्न चौहान केस का हवाला देते हुए कहा कि इसमें भी दोषी को अगर मानसिक समस्या है तो उसे फांसी नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि उसने कैद के दौरान बेहद मानसिक प्रताड़ना झेली क्योंकि उसके साथ कैद में क्रूरता हुई थी। उसने ये भी दावा किया कि उसके एकांत कारावास में भी रखा गया।

आज दोषियों के वो सात दिन खत्म हो रहे हैं जिसके अंदर उन्हें अपने सभी कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल कर लेना था। यही वजह है कि आज विनय शर्मा ने दया याचिका खारिज होने के खिलाफ याचिका डाली है।


वहीं दूसरी तरफ आज सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों को अलग-अलग फांसी देने की केंद्र की याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार को इजाजत दी है कि वो नया डेथ वारंट जारी करा सकते हैं। साथ ही 13 फरवरी को अगली सुनवाई की बात कही जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed