फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nirbhaya Case all 4 convicts to be hang on 3 march at 6 am mother says not very happy but satisfied

निर्भया के दोषियों का जारी हुआ नया डेथ वारंट, जानें क्या बोलीं मां आशा देवी

Mon, 17 Feb 2020 04:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 17 Feb 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya Case all 4 convicts to be hang on 3 march at 6 am mother says not very happy but satisfied
निर्भया की मां - फोटो : एएनआई

निर्भया केस में पटियाला हाउस कोर्ट ने आज दोषियों के नाम नया डेथ वारंट जारी किया। अब सभी दोषियों को तीन मार्च सुबह छह बजे फांसी होगी। अदालत ने इस मामले में तीसरी बार डेथ वारंट जारी किया है।

विज्ञापन


इस फैसले के बाद निर्भया की मां का बयान आशा देवी ने कहा कि मैं बहुत खुश नहीं हूं क्योंकि यह तीसरी बार है कि दोषियों का डेथ वारंट जारी हुआ है। हमने बहुत संघर्ष किया है, इसलिए मैं संतुष्ट हूं कि आखिरकार डेथ वारंट जारी तो हुआ। मुझे आशा है कि दोषियों को 3 मार्च को फांसी हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले अदालत ने सात जनवरी को डेथ वारंट जारी किया था जिसके अनुसार दोषियों को 22 जनवरी को सुबह सात बजे फांसी होनी थी। इसके बाद 17 जनवरी दोबारा नया डेथ वारंट जारी किया गया जिसके अनुसार दोषियों को 1 फरवरी सुबह सात बजे फांसी होनी थी।

यह भी पढ़ेंः 3 मार्च को होगी दोषियों को फांसी, अक्षय दोबारा डाल सकता है दया याचिका


हालांकि जनवरी के अंत में यह तारीख भी रद्द कर दी गई और अन्य आदेश तक फांसी की तारीख आने से रोक दिया गया था। हालांकि 14 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद निचली अदालत के लिए नया डेथ वारंट जारी करने का रास्ता साफ हो गया।

इसके निर्भया के माता-पिता और तिहाड़ जेल द्वारा डाली गई याचिका पर सुनवाई करते हुए 17 फरवरी को पटियाला हाउस कोर्ट ने नया डेथ वारंट जारी करते हुए फांसी के लिए 3 मार्च की तारीख मुकर्रर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed