{"_id":"67b005fffc33a1724f67e2af34222480","slug":"ninth-standard-student-kidnapped-from-noida-atta-market-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडाः अट्टा से नौवीं की छात्रा का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडाः अट्टा से नौवीं की छात्रा का अपहरण
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 29 Oct 2014 06:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के अट्टा स्थित सेक्टर-27 के एक स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा का सोमवार शाम को सेंट्रो कार सवार कुछ युवकों ने अपहरण कर लिया। परिजनों के शक जताने पर पुलिस के छापे से घबराकर युवकों ने छात्रा को थाना सेक्टर-20 के पास देर रात छोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार नाबालिग छात्रा अट्टा गांव में अपने परिवार के साथ रहती है। पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि वह सोमवार शाम छह बजे घर से कॉपी खरीदने निकली थी। घर से कुछ ही दूर सफेद रंग की सेंट्रो कार में सवार तीन युवकों ने उसे कार में खींच लिया। अपहरण की सूचना के बाद परिजन थाना सेक्टर-20 पहुंचे और अपहरण की जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताए हुलिये के आधार पर परिजनों ने अट्टा गांव के ही एक युवक पर शक जताया। पुलिस की टीम ने युवक के घर और उसके अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस के अनुसार करीब दो घंटे बाद कथित अपहर्ता किशोरी को थाने के पास छोड़ गए। बाद में पुलिस ने अट्टा गांव के निवासी अप्पी उर्फ संजय को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शादी-शुदा है। छात्रा से भी पूछताछ की, लेकिन वह कुछ बोल नहीं रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
जांच से इनकार
पुलिस के अनुसार मंगलवार को सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में किशोरी का के बाहरी अंगों का मेडिकल कराया गया। लेकिन किशोरी और उसके परिजनों ने इंटरनल मेडिकल जांच से इनकार कर दिया।
बाइक सवार बदमाशों ने विदेशी छात्रा से की लूट
ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने विदेशी छात्रा से पर्स लूट लिया। कासना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, तसनीम वसीर ग्रेटर नोएडा के शारदा विश्वविद्यालय में मास कम्यूनिकेशन की छात्रा है। वह ऐच्छर गांव के पास हॉस्टल में रहती है। सोमवार को छात्रा तसनीम वसीर दोस्त और भाई के साथ रात में परी चौक से हॉस्टल जाने के लिए ऑटो में बैठी थीं।
ऐच्छर गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका ऑटो रोक लिया और छात्रा से पर्स लूटकर भाग गए। पर्स में मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और छह हजार रुपये थे। उजबेकिस्तान की रहने वाली तसनीम ने इसकी शिकायत कासना पुलिस को दी। पुलिस ने मंगलवार को बाइकर्स की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।