{"_id":"5b949743867a557f5e02ba46","slug":"nine-truck-robbers-arrested-after-encounter-with-police-in-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कई राज्यों में हाइवे पर ऐसे ट्रक लूटते थे बदमाश, कहानी सुन चौंक गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई राज्यों में हाइवे पर ऐसे ट्रक लूटते थे बदमाश, कहानी सुन चौंक गई पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 09 Sep 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हाइवे के लुटेरे
- फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ नोएडा ने राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत एनसीआर में असलहे केबल ट्रक लूटने वाले गिरोह के सरगना समेत 9 लुटेरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।
उनके पास से एक होंडा सिटी कार समेत तीन वाहन, 388 मोबाइल, 119 जोड़ी जूते, 11 जोड़ी सैंडल, बैल्ट, टीएफटी कंप्यूटर, एलईडी बल्ब, 70 हजार नकद, दो तमंचे आदि बरामद किए गए। यह गिरोह एक्सप्रेसवे व हाईवे पर हथियार के बल पर सामान लूटता और लूटे गए सामान को फुटकर दुकानदारों को बेच देता था।
गिरोह का सरगना नवनीत अत्री खुर्जा (बुलंदशहर) का रहने वाला है और उसके साथी संदीप निवासी खुर्जा, बादल निवासी सलारपुर कलां गौतमबुद्धनगर, नितिन बलजीत नगर दिल्ली, भानू, राहुल व करन निवासी इगलास अलीगढ़, राकेश भिवानी व बलराम फरीदाबाद हरियाणा और नितिन निवासी दिल्ली हैं।
विज्ञापन
पूछताछ में नवनीत ने लूट की कई घटनाओं में शामिल होने की बात कबूली है। नवनीत और उसके सहयोगी बलराम चंडालिया व बादल शर्मा के खिलाफ हरियाणा के फरीदाबाद व गुड़गांव के अलावा गौतमबुद्ध नगर व आगरा के विभिन्न थानों में लूट, व हत्या के प्रयास के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Trending Videos
चलाना था ट्रक, बन गया लुटेरा
गिरोह का सरगना नवनीत पहले गुरुग्राम में ट्रक चलाता था। वहीं उसकी मुलाकात फरीदाबाद के संजय से हुई जो ट्रकों से सामान चोरी करता था। नवनीत ने संजय के अलावा मथुरा निवासी वीरू और अलीगढ़ के खैर निवासी नीरज के साथ मिलकर फरीदाबाद में अमेजन कंपनी का लदा ट्रक लूटा था।
अप्रैल माह में भी गिरोह ने फरीदाबाद से गुरुग्राम आ रहे अमेजन के सामान लदे ट्रक को लूटा था। बाद में उसके साथी पकडे़ गए तो उसने अपने मामा के लड़के भानू तोमर, नितिन चौहान, संदीप, बलराम उर्फ बल्ली, बादल शर्मा, राहुल, करन के साथ मिलकर नया गैंग बना लिया।