{"_id":"5db07c608ebc3e01542f938c","slug":"nine-arrested-for-betting-on-cricket-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते नौ गिरफ्तार, 29 मोबाइल, चार लैपटॉप सहित एक लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते नौ गिरफ्तार, 29 मोबाइल, चार लैपटॉप सहित एक लाख रुपये बरामद
Wed, 23 Oct 2019 09:44 PM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Wed, 23 Oct 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण जिले के स्पेशल स्टाफ ने क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 29 मोबाइल फोन, चार लैपटॉप, एक डोंगल और लगभग एक लाख रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी काफी समय से सट्टा लगा रहे थे।
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार एसआई आनंद कुमार झा को 21 अक्तूबर को सूचना मिली कि आईसीसी टी-20 विश्वकप क्वालीफाई मैच के यूएई और हांगकांग के बीच खेले जा रहे क्रिकेट मैच पर पुष्प विहार में सट्टा खेला जा रहा है। सूचना के बाद एसआई आनंद कुमार झा की देखरेख में एएसआई अनिल, हवलदार जवाहर व सिपाही मनोज की विशेष टीम बनाई गई।
टीम ने छापामारी कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान खानपुर निवासी महेंद्र सिंह उर्फ बंटी (35), कालकाजी निवासी परमिंदर सिंह उर्फ सिंपू (37), संगम विहार निवासी सचिन कुमार (23), खानपुर निवासी योगेश वशिष्ट उर्फ कूक्कू (31), लाजपत नगर निवासी हरमिंदर सिंह (35), कालकाजी निवासी दीपक नारंग उर्फ मोनू (33), चिराग दिल्ली गांव निवासी रोहित पांडेय (32), अर्जुन सिंह राठौर (25) और संगम विहार निवासी वसीम (32) के रूप में हुई। वसीम के खिलाफ हत्या, छेड़छाड़ व चोट पहुंचाने के तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।