फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   night of 18 August was the coldest in last three years

18 की रात तीन साल में रही सबसे ठंडी, सप्ताह भर तेज बारिश की संभावना नहीं, उमस करेगी परेशान

Tue, 20 Aug 2019 06:31 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 20 Aug 2019 06:31 AM IST
विज्ञापन
night of 18 August was the coldest in last three years
rain in delhi ncr - फोटो : ani

दिल्ली में बीते दो दिन हुई बारिश के कारण रविवार की रात बीते तीन साल में अगस्त महीने की सबसे कम तापमान वाली रात रिकॉर्ड की गई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे पहले 2015 में 24 अगस्त को इतना कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। हालांकि अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने व उमस का स्तर बढ़ने से दिन आते-आते लोगों के खूब पसीने छूटे। इस सप्ताह तेज बारिश की संभावना नहीं होने से तापमान में बढ़ोतरी होगी और उमस भी परेशान करेगी।

विज्ञापन


दिल्ली में बीते शनिवार व रविवार सुबह तक हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी और मौसम भी सुहावना बना हुआ था। इस कारण से अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसे पहले वर्ष 2015 में 24 अगस्त को न्यूनतम तापमान 23.6, 2014 में 30 अगस्त को 23.7, 2013 में 17 अगस्त को 23.5 और 2012 में 29 अगस्त को 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ
विज्ञापन

था।

वर्ष 2018 में 1 व 28 अगस्त को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, 2017 में 27 अगस्त को 24.8 और 2016 में 30 अगस्त को 25 डिग्री दर्ज हुआ था। अब तक ऑल टाइम रिकॉर्ड 1965 में 23 अगस्त के नाम है, जब न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। सोमवार सुबह 8.30 बजे तक 2.0 मिमी बारिश दर्ज हुई। उमस का स्तर 95 फीसदी रहा, इस कारण खूब पसीने छूटे। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश को छोड़कर उत्तर-पश्चिम भारत में वर्षा में कमी आएगी। इस तरह से इस सप्ताह बादल छाए रहेंगे, लेकिन तेज बारिश की संभावना नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed