फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NRHM : Then Fell CBI, the accused bail

एनआरएचएम : सीबीआई फिर फेल, आरोपी को बेल

Fri, 28 Feb 2014 12:53 PM IST
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 28 Feb 2014 12:53 PM IST
विज्ञापन
NRHM : Then Fell CBI, the accused bail
एनआरएचएम घोटाले की जांच कर रही सीबीआई एक बार फिर फेल हो गई। सुल्तानपुर सीएमओ कार्यालय में तैनात सीनियर क्लर्क को कोर्ट ने जमानत दे दी है। गिरफ्तारी के 90 दिन बीत जाने के बावजूद सीबीआई आरोपी क्लर्क केखिलाफ चार्जशीट पेश नहीं कर पाई।
विज्ञापन


यूपी में हुए हजारों करोड़ के घोटाला प्रकरण में सीबीआई अब तक तीन दर्जन से ज्यादा एफआईआर दर्ज कर चुकी है। एक एफआईआर सीबीआई ने सुल्तानपुर के तत्कालीन सीएमओ वीकेएस शिशौदिया, डा. केआर लाल के अलावा शिवम आप्टिकल नामक फर्म के प्रोपराइटर अरविंद द्विवेदी के खिलाफ दर्ज की थी।
विज्ञापन


जांच के बाद सीबीआई ने इस प्रकरण में सीएमओ आफिस में वर्ष 2009-10 के दौरान सीनियर क्लर्क रहे दिलीप कुमार दुबे की भूमिका भी घोटाले में संदिग्ध नजर आई थी। इसके बाद सीबीआई ने दिलीप को 29 नवंबर 2013 को गिरफ्तार कर लिया था। तभी से आरोपी डासना जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


90 दिन बीतने पर भी चार्जशीट पेश न होने पर सीबीआई विशेष न्यायाधीश डा. एके सिंह ने आरोपी को 167(2)(ए) का लाभ दे दिया। कोर्ट ने 50 हजार के निजी बंधपत्र और इतनी ही राशि के दो जमानती पेश करने पर जमानत मंजूर कर ली है।


बता दें कि इससे पूर्व घोटाले में फंसे आईएएस प्रदीप शुक्ला, यूपीएसआईसी के पूर्व निदेशक अभय वाजपेयी समेत कई आरोपियों के खिलाफ भी सीबीआई ने 90 दिनों में चार्जशीट कोर्ट में पेश नहीं की थी। ऐसे में उन्हें भी जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed