{"_id":"5d703c4b8ebc3e93a45fb7bb","slug":"nhrc-to-notice-to-haryana-government-and-dgp-in-yamuna-nagar-police-station-sucide-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचआरसी ने थाने में बलात्कार पीड़िता की आत्महत्या मामले में हरियाणा सरकार, डीजीपी को भेजा नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचआरसी ने थाने में बलात्कार पीड़िता की आत्महत्या मामले में हरियाणा सरकार, डीजीपी को भेजा नोटिस
Thu, 05 Sep 2019 04:05 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 05 Sep 2019 04:05 AM IST
विज्ञापन
NHRC
- फोटो : फाइल फोटो
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बुधवार को एक मामाले में स्वत: संज्ञान लेते हुए हरियाणा सरकार और राज्य पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी किया है। मामला हरियाणा में यमुनानगर के एक थाने में बलात्कार पीड़िता द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने का है।
विज्ञापन
एनएचआरसी ने मीडिया में आई खबरों के आधार पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले में नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि पुलिस कर्मियों की स्पष्ट असंवेदनशीलता और लापरवाही भरा रवैया एक गंभीर चिंता का विषय है। गौरतलब है कि हरियाणा के यमुनानगर के जठलाना थाना में एक महिला ने अपने बलात्कार के मामले में पुलिस पर निष्क्रियता बरतने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
आयोग ने हरियाणा के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर छह सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।