फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NHAI is going to build an elevated corridor from AIIMS to Mahipalpur Bypass in Delhi

दिल्ली-गुरुग्राम वाले ध्यान दें: NHAI का एम्स से महिपालपुर तक खास एलिवेटेड कॉरिडोर, नौ महीने में होगा तैयार

Tue, 30 Sep 2025 01:48 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 30 Sep 2025 01:48 PM IST
सार

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण दिल्ली में एम्स से महिपालपुर बायपास तक एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने जा रहा है। एलिवेटेड कॉरिडोर की डीपीआर तैयार करने के लिए बोली आमंत्रित की है। जिससे दक्षिण दिल्ली और गुरुग्राम के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
NHAI is going to build an elevated corridor from AIIMS to Mahipalpur Bypass in Delhi
NHAI - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एम्स से महिपालपुर बायपास तक एलिवेटेड कॉरिडोर तथा इसके आगे गुड़गांव-फरीदाबाद रोड तक विस्तार की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने के लिए परामर्शदात्री सेवाओं की निविदा जारी की है। 

विज्ञापन


यह परियोजना राजधानी दिल्ली के ट्रैफिक बोझ को कम करने और कनेक्टिविटी सुधारने के उद्देश्य से तैयार की जा रही है।जारी निविदा के अनुसार, योग्य परामर्शदाताओं से ऑनलाइन प्रस्ताव मांगे गए हैं। 
विज्ञापन


परियोजना का अनुमानित लंबाई लगभग 20 किलोमीटर है। इस डीपीआर में सड़क डिजाइन, फ्लाईओवर, सर्विस रोड, पुल, पर्यावरणीय और सामाजिक असर, लागत अनुमान सहित परियोजना की तकनीकी और आर्थिक व्यवहार्यता का पूरा खाका तैयार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजना की समयावधि 9 माह रखी गई है। यह परियोजना दिल्ली के भीड़भाड़ वाले हिस्सों को राहत देने और महत्त्वपूर्ण मेडिकल और औद्योगिक क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने में सहायक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed