{"_id":"5731b52b4f1c1bb955919924","slug":"ngt-asked-shri-shri-ravishankar-why-contempt-proceeding-should-not-initiated","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीटी का सवाल, क्यों न श्री श्री के खिलाफ चलाया जाए अदालत की अवमानना का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीटी का सवाल, क्यों न श्री श्री के खिलाफ चलाया जाए अदालत की अवमानना का केस
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 10 May 2016 04:18 PM IST
विज्ञापन
श्री श्री रविशंकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि क्यों न उनके खिलाफ कोर्ट की अवमानना की कार्रवाई का केस चलाया जाए।
विज्ञापन
श्री श्री ने प्रेस में बयान दिया था कि ग्रीन पैनल द्वारा उन पर लगाया गया जुर्माना राजनीति से प्रेरित है। श्री श्री को 25 मई तक इस नोटिस का जवाब देने को कहा गया है।
विज्ञापन
बता दें कि एनजीटी ने आर्ट ऑफ लिविंग के 35वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली में यमुना किनारे होने वाले विश्व संस्कृति महोत्सव के आयोजन पर पांच करोड़ का जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन
एओएल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विश्व संस्कृति महोत्सव के आयोजन के लिए यमुना के तट पर सात एकड़ में फैले आयोजन स्थल से यमुना को होने वाले नुकसान के मद्देनजर एनजीटी ने जुर्माना लगाया था।
हालांकि, एओएल ने सुनवाई के दौरान ये सफाई दी थी कि उसने आयोजन से पहले सभी विभागों से जरूरी अनुमति ले ली थी जिसमें दिल्ली पुलिस सहित अग्निशमन विभाग की अनुमति भी शामिल थी।