अगले सप्ताह बिसाहड़ा कांड में होगी चार्जशीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसाहड़ा में इकलाख की हत्या के मामले में जारचा पुलिस अगले सप्ताह न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है। मामले में शाइस्ता और दानिश के बयान हो चुके हैं।
पुलिस चार्जशीट को अंतिम रूप देने में लगी है। हालांकि मामले के तथ्यों को लेकर पुलिस गोपनीयता बनाए हुए है। जारचा थाना क्षेत्र के बिसाहड़ा गांव में प्रतिबंधित पशु की हत्या की सूचना पर उपद्रव हुआ था।
इकलाख की हत्या, उनके बेटे दानिश पर जानलेवा हमला और परिवार के साथ मारपीट करने के मामले में पहले दस युवकों को नामजद और 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
90 दिनों में चार्जशीट दाखिल की जानी है
मामले में पुलिस ने नामजद दस युवकों को गिरफ्तार कर लिया था, तभी से सभी अभियुक्त जेल में हैं। गत दिनों इकलाख की बेटी शाइस्ता ने कोर्ट में बयान दिए थे।
इनमें आठ नए नाम सामने आए थे, जिनकी इकलाख की हत्या में महत्वपूर्ण भूमिका बताई गई थी। उसके बाद जांच अधिकारी ने दानिश के बयान लिए। दानिश और शाइस्ता के बयान के बाद पुलिस ने अपनी जांच लगभग पूरी कर ली है।
28 सितंबर की रात में घटना हुई थी। 90 दिनों में चार्जशीट दाखिल की जानी है। 27 दिसंबर को चार्जशीट दाखिल करने की अंतिम तिथि है। इस तिथि से पहले ही पुलिस मामले की चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है। पुलिस का कहना है कि 16 या 17 दिसंबर को चार्जशीट दाखिल की जाएगी।