{"_id":"57a094714f1c1b675d2b94f7","slug":"next-hearing-on-8-july-of-contractors-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदारों के भुगतान की अगली सुनवाई 8 सितंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदारों के भुगतान की अगली सुनवाई 8 सितंबर को
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 03 Aug 2016 10:17 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद नगर निगम के पुराने ठेकेदारों के बकाया भुगतान की अगली सुनवाई अब 8 सितंबर को होगी। मंगलवार को इस केस की सुनवाई होनी थी लेकिन किसी कारणवश नहीं हो सकी। उधर नगर निगम ने अपना जवाब दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि निगम अधिकारियों ने कोर्ट से बजट न होने का रोना रोया है। ज्ञात हो कि नगर निगम के पुराने ठेकेदारों ने भुगतान न होने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रखी है। ठेकेदारों के निगम पर करीब 125 करोड़ रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन
पिछले दिनों मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने दो अगस्त की तारीख लगाई थी। इसके पहले निगम को अपना पक्ष रखने का आदेश दिया था। निगम सूत्रों का कहना है कि अधिकारियों ने बजट न होने का रोना कोर्ट के सामने रोया है।
विज्ञापन
नगर निगम कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान गिरिराज सिंह ने बताया कि निगम बजट न होने के बाद भी टेंडर छोड़ कर काम शुरू करवा देता है। जब ठेकेदार बकाया मांगते हैं तो अधिकारी बजट न होने का बहाना बनाते हैं।
इसी बकाए को लेकर ही हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। हाईकोर्ट ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग, निगमायुक्त नगर निगम और इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को नोटिस जारी कर 12 जुलाई तक जवाब दाखिल करने को कहा था। इसके बाद कोर्ट ने दो अगस्त की तारीख तय की थी, लेकिन इस दौरान कोई सुनवाई नहीं हुई। अब हाईकोर्ट ने आठ सितंबर की तारीख तय की है।