फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   newly married girl dies by drinking acid

युवती ने पानी की जगह पिया तेजाब, मौत

Thu, 01 May 2014 12:17 AM IST
Updated Thu, 01 May 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
newly married girl dies by drinking acid

तेजाब को लेकर अक्सर लोगों को गलतफहमी होती रहती है और ये उनकी जान के लिए खतरा बना जाता है।

विज्ञापन


एक नवविवाहिता ने पानी के धोखे तेजाब पी लिया। तेजाब पीते ही उसकी हालत खराब हो गई और वह चीखने चिल्लाने लगी। परिजनों को इस बात का पता चला तो सभी सन्न रह गए।

आनन फानन में उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

2 महीने पहले हुई थी शादी

newly married girl dies by drinking acid

पुलिस के मुताबिक, मेहताब पति शाहिद के साथ बी-2, नेहरू विहार, करावल नगर में रहती थी। 9 फरवरी 2014 को शाहिद से मेहताब की शादी हुई थी। सोमवार देर रात अंधेरे में मेहताब ने घर में बोतल में रखा तेजाब पानी समझकर पी लिया।

शाहिद ने फौरन उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को मेहताब ने पुलिस को भूल से तेजाब पीने का बयान दिया। देर रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मायके वालों से पूछताछ की जा रही है कि जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस

newly married girl dies by drinking acid

पुलिस का कहना है कि मरने से पहले युवती ने इस मामले में किसी को दोषी नहीं ठहराया है। फिलहाल, पुलिस और एसडीएम मामले की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस ने बुधवार को जीटीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

इसके पहले भी दिल्ली के एक सरकारी स्कूल के टॉयलेट में पानी की जगह तेजाब का इस्तेमाल करने से तीन छात्राएं बुरी तरह झुलस गईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed