फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Newly elected MLAs will be made aware of the rules and regulations of the delhi assembly session

Delhi Assembly: सदन में पहली बार पहुंचने वाले सदस्यों की लगेगी पाठशाला, नियम-कायदों से कराया जाएगा अवगत

Wed, 12 Feb 2025 09:03 AM IST
विजय पुंडीर नवनीत शरण, अमर उजाला, नई दिल्ली
नवनीत शरण, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 12 Feb 2025 09:03 AM IST
सार

दिल्ली विधानसभा में इस बार कई नए चेहरे दिखेंगे। नवगठित होने वाली आठवीं विधानसभा की बात करें तो इसमें करीब 33 नए चेहरे ऐसे हैं जो पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं। इसमें 11 पार्षद और एक मनोनीत निगम पार्षद भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Newly elected MLAs will be made aware of the rules and regulations of the delhi assembly session
दिल्ली विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा में पहली बार पहुंचने वाले नवनिर्वाचित सदस्यों की पाठशाला लगाई जाएगी। सदन के वरिष्ठ सदस्य उन्हें नियमों और कायदों से अवगत कराएंगे। बाकायदा उनको ट्रेनिंग दी जाएगी कि उनका व्यवहार कैसा रहेगा। विधानसभा नियमावलियों को आधार बनाकर उन्हें समझाया जाएगा ताकि सदन की गरिमा बनी रहे और विधानसभा सत्र चलाने में किसी तरह के नियमों की अनदेखी नहीं हो सके।

विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा में इस बार कई नए चेहरे दिखेंगे। नवगठित होने वाली आठवीं विधानसभा की बात करें तो इसमें करीब 33 नए चेहरे ऐसे हैं जो पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं। इसमें 11 पार्षद और एक मनोनीत निगम पार्षद भी शामिल हैं। इसके अलावा मोहन सिंह बिष्ट, अरविंदर सिंह लवली, विजेंद्र गुप्ता, राजकुमार चौहान, आतिशी समेत कई वरिष्ठ नेता भी पहुंचेंगे। सदन की कार्यवाही ठीक से चले, इसके लिए नए विधायकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही विपक्षी पार्टियों के खिलाफ किस तरह से हमलावर होना है इसके भी गुर सिखाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ विधायकों ने बताया कि सदन की एक मर्यादा होती है। इससे कायम रखने के लिए भाजपा अपने नवनिर्वाचित विधायकों को रूल बुक पहले ही पढ़ने को देगी ताकि वह समझ सकें कि सदन की कार्यवाही कैसे चलती है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने सदन की गरिमा को तार-तार किया था। ऐसे में कई तरह की नियमों की अनदेखी हो रही थी। अब सदन पूरी तरह से मर्यादा के अनुसार चलेगा और मर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया जाएगा। सदन के वेल में कैसे विरोध करना है और विधानसभा अध्यक्ष से किस तरह से पेश आना है इससे भी सभी नवनिर्वाचित विधायकों को अवगत किया जाएगा। शून्य काल में किस तरह से प्रश्न रखना है और नियम 280 के तहत अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्या को सदन में उठाना है इसकी पाठशाला लगाई जाएगी।

विज्ञापन

नए चेहरे पीछे और वरिष्ठों के लिए अगली पंक्ति 
सरकार का गठन होने के बाद सीट भी सभी के लिए अलग-अलग वितरित की जाएंगी। सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने बैठेंगे। पहली बार विधानसभा में पहुंचे विधायकों को पीछे सीट आवंटित की जाएगी और वरिष्ठ विधायकों को अगली पंक्ति में सीट आवंटित की जाएगी। मुख्यमंत्री और मंत्रियों के लिए अगली कतार में सीट आवंटित की जाएगी।

इस बार कई युवा चेहरे सदन में दिखेंगे
युवा चेहरों की अगर बात करें तो राजेंद्र नगर से भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक उमंग बजाज शामिल हैं। त्रिलोकपुरी से जीते भाजपा के रविकांत उज्जैन भी युवा चेहरा हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के चांदनी चौक से जीते पुरनदीप साहनी, मटिया महल से आले मुहम्मद इकबाल, देवली से जीते प्रेम कुमार चौहान भी आठवीं विधानसभा में युवा चेहरा होंगे। इसके अलावा रविंद्र सिंह नेगी, गजेंद्र दराल, प्रवेश रत्न समेत 70 में से करीब 33 नए चेहरे पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed