{"_id":"584aa6134f1c1b732a448fcd","slug":"new-notes-in-market-but-change-is-a-big-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में दिखने लगे है नए नोट, फुटकर की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में दिखने लगे है नए नोट, फुटकर की समस्या
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 10 Dec 2016 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट बंदी को एक माह का समय पूरा हो चुका है। अब लोगों के हाथ में 2 हजार के साथ 500 का नोट भी देखने को मिल रहे हैं। बाजार में व्यापारियों के सामने बड़ी दिक्कत फुटकर को लेकर आ रही है।
विज्ञापन
व्यापारियों का मानना है कि प्रतिदिन एक दुकान पर दो से तीन नोट 2 हजार के पहुंचने लगे हैं। शुरुआत में थोड़ी परेशानी हुई। अब उसे स्वीकार किया जा रहा है। हालांकि नोटबंदी से व्यापार पर काफी असर हुआ है। जिसे ठीक होने में अभी समय लग जाएगा।
विज्ञापन
दो हजार का नया नोट रोजाना देखने को मिल रहा है। पर जितनी संख्या में आने चाहिए थे। उतने नहीं आ सकें। कई बार खुल्ले पैसो की दिक्कत आती है, फिर भी काम चलाया जा रहा है।-मोहित
विज्ञापन
दो हजार के नोट से खरीदारी करने के लिए लोग आ रहे हैं। खुल्ले पैसे नहीं होने के कारण काफी देर परेशान होना पड़ता है। नोट बंदी से व्यापार नहीं हो रहा है। आगे से सामान भी नहीं आ पा रहा है।-श्याम
नए नोट लेकर लोग खरीदारी को आ रहे हैं, लेकिन तीन सौ रुपये का सामान खरीदने के बाद खुल्ले पैसे कहां से दे। अभी डिजिटल एप का प्रयोग करना शुरू नहीं किया है। सर्दी के मौसम में कपड़ों की खरीदारी कम हो गई है।-अशोक कुमार