फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   new development plan for delhi ncr

बहुत जल्द बदलने वाली है दिल्ली की तस्वीर

Thu, 21 Aug 2014 07:06 PM IST
Updated Thu, 21 Aug 2014 07:06 PM IST
विज्ञापन
new development plan for delhi ncr

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) शहर को सुंदर और सहूलियतों भरा बनाने के लिए कई योजनाओं पर काम शुरू करने वाला है। इनमें एलिवेटेड सड़कें बनाना, साइकिल स्टेशनों का निर्माण, पब्लिक प्लाजा तथा मनोरंजन क्षेत्र के साथ-साथ एकीकृत यात्री टर्मिनल का निर्माण शामिल है।

विज्ञापन


शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू की अध्यक्षता में बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में डीडीए की विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया गया। नायडू ने सड़कों पर भीड़भाड़ कम करने, आवास, सार्वजनिक स्थानों की कमी तथा अन्य जन समस्याओं से निपटने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन


व्यापक विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि डीडीए विचाराधीन परियोजनाओं में तेजी लाने के अलावा नई परियोजनाएं शुरू करेगा।

गलियारों में ऐसे लौटेगी रौनक

new development plan for delhi ncr

1. एलिवेटेड सड़कें बनेंगी- दिल्ली में एलिवेटेड तथा नई सड़कें बनाई जाएंगी। डीडीए मौजूदा गलियारों को उन्नत बनाएगा और उनका विस्तार भी करेगा। दिल्ली की पांच महत्वपूर्ण सड़कों पर वाहनों का दबाव कम करने के मकसद से काम किया जाएगा।

अगर आपको एयरपोर्ट जाना है तो क्नॉट प्लेस व राव तुलाराम मार्ग जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों से गुजरे बिना वहां तक पहुंच बनाई जाएगी। इसके अलावा गुड़गांव से बेहतर संपर्क के लिए छतरपुर और मंडी रोड का विस्तार, पूर्वी दिल्ली से हवाई अड्डा, द्वारका एक्सप्रेसवे तथा नोएडा और फरीदाबाद से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए बारापुला फेज 3 के विस्तार पर काम होगा।

2. एकीकृत यात्री टर्मिनल- ट्रांजिट केंद्र के रूप में पांच विश्वस्तरीय एकीकृत यात्री टर्मिनल का विकास किया जाएगा, जहां हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन, स्थानीय मेट्रो स्टेशन तथा बस अड्डों से जुड़ने की सुविधा होगी। ये टर्मिनल आनंद विहार, सराय काले खां, द्वारका सेक्टर-21, टिकरीकलां तथा कश्मीरी गेट पर बनेंगे और यहां क्षेत्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए रहने की सुविधा भी होगी।

पहली बार होने जा रहा है ये काम

new development plan for delhi ncr

3. पब्लिक प्लाजा तथा मनोरंजन क्षेत्र- मेट्रो फेज 3 के 65 स्टेशनों के आसपास पब्लिक प्लाजा, फूड कोर्ट, शॉपिंग एरिया का विकास किया जाएगा। 12 किलोमीटर लंबे बारापुला नाले की सफाई कर दक्षिण दिल्ली ग्रीनवे कॉरिडोर विकसित किया जाएगा ताकि महिलाओं तथा बच्चों समेत जनसाधारण को खुली जगह मिल सके। नायडू ने कहा कि परंपरागत ‘चौक’ की तर्ज पर सार्वजनिक स्थान उपलब्ध कराए जाएं जैसे हैदराबाद हुसैन सागर झील तथा अहमदाबाद में कंकड़िया झील हैं।

4. देश की पहली साइकिल भागीदारी प्रणाली- डीडीए देश की पहली साइकिल भागीदारी प्रणाली को प्रोत्साहित करेगा। इसके तहत 65 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र आएगा और इनमें 300 साइकिल स्टेशन होंगे।

ये स्टेशन स्मार्ट कार्ड आधारित सुविधा, साइकिलों को उतारने-चढ़ाने की कम्प्यूटरीकृत व्यवस्था तथा महिलाओं के लिए सुविधाजनक साइकिलों से लैस होंगे। इस प्रणाली के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं और एक वर्ष के अंदर यह पूरी तरह से चालू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed