{"_id":"5da4dbbd8ebc3e01644089be","slug":"new-daily-train-will-run-between-delhi-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-शामली के बीच चलेगी नई दैनिक ट्रेन, रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-शामली के बीच चलेगी नई दैनिक ट्रेन, रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी
Tue, 15 Oct 2019 04:25 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 15 Oct 2019 04:25 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दैनिक यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख रेलवे ने दिल्ली-शामली के बीच नई ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 16 अक्तूबर से यह ट्रेन नियमित तौर पर चलेगी।
विज्ञापन
11 सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली ट्रेन (51917/51918) दिल्ली जंक्शन-शामली-दिल्ली जंक्शन ट्रेन दिल्ली शाहदरा, गोकुलपुर सबोली हॉल्ट, नौली, खेकड़ा, बागपत रोड, बड़ौत, कासिमपुर खेड़ी व कांदला स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
मंगलवार को ट्रेन संख्या 04031 को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से केंद्रीय रेल मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री व धर्मेंद्र प्रधान हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। बुधवार से यह ट्रेन नियमित रूप से चलेगी। ट्रेन संख्या 51917 दिल्ली जंक्शन-शामली सुबह 8:40 बजे चलेगी व पूर्वाह्न 11:50 बजे शामली पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 51918 शामली-दिल्ली जंक्शन दोपहर 2 बजे चलेगी व शाम 5:10 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। इस ट्रेन के चलने से दिल्ली-आसपास के लोगों को सुविधा मिलेगी।