{"_id":"a9955ea359a797c94cbae5a72dde5a7c","slug":"new-changes-in-cng-auto-rent","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, क्या है CNG ऑटो का नया किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, क्या है CNG ऑटो का नया किराया
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 03 Feb 2014 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव की सड़कों पर दौड़ रहे सीएनजी ऑटो चालक अब यात्रियों से मनमाना किराया नहीं वसूल सकेंगे।
विज्ञापन
लंबी जद्दोजहद के बाद आखिकार इनका किराया तय कर लिया गया है। अब यात्रियों को दो किलोमीटर जाने के लिए 25 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके बाद प्रति किलोमीटर इसमें आठ रुपये बढ़ते जाएंगे।
13 फरवरी से ऑटो किराया की नई दरें लागू होंगी। इसी दिन दो स्थानों हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर प्री-पेड ऑटो बूथ शुरू होंगे।
पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल की अध्यक्षता में सोमवार को हुई प्रशासन-पुलिस तथा आरटीए विभाग के अधिकारियों की बैठक में प्री-पेड ऑटो बूथ पर निर्णय कर लिया गया। बताया कि दोनों केंद्रों पर फिलहाल एक-एक बूथ स्थापित किया जाएगा। यहां यात्रियों की मांग के अनुसार उन्हें निर्धारित स्थान पर जाने के लिए स्लिप (टोकन) दी जाएगी।
विज्ञापन
इसके जरिए यात्री बूथ पर अपने गंतव्य का किराया जमा करा ऑटो से सफर कर सकेंगे। बूथ पर स्लिप वितरण के लिए रोडवेज कर्मियों को तैनात किया जाएगा। जबकि, इसका संचालन ट्रैफिक पुलिस करेगी। इसके लिए एसीपी ट्रैफिक विष्णु दयाल और ममता खरब को बूथ की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई। विष्णु दयाल हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन और ममता रेलवे स्टेशन से चलने वाले बूथ की प्रभारी होंगी।
विज्ञापन
किराये को ऐसे समझें
यात्री को पांच किलोमीटर का सफर करना है तो 25 जमा 24 रुपये का भुगतान करना होगा। यानी पहले दो किलोमीटर के 25 और आठ रुपये के हिसाब से बाकी तीन किलोमीटर के 24 रुपये अदा करने होंगे। कोई यात्री दो किलोमीटर से कम की यात्रा करता है तो ऐसी स्थिति में उसे कम से कम दो किलोमीटर का किराया वसूला जाएगा। यात्रियों को 10 किलो से अधिक सामान का भी किराया के रूप में भुगतान करना होगा। 10 से ऊपर सामान के लिए 7 प्रति किलो अलग से भुगतान करना होगा। रात के समय सफर करने वाले यात्रियों को 10 फीसदी अतिरिक्त किराया देना होगा।
8 माह बाद तय हुआ
शहर में पिछले करीब आठ महीने से ऑटो का किराया तय करने की कवायद की जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया। इसमें गुड़गांव उतरी के एसडीएम सतेंद्र दूहन, एसीपी ट्रैफिक विष्णु दयाल और क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण के सचिव दलबीर सिंह को शामिल किया गया। इस समिति ने प्री-पेड ऑटो के दिल्ली मॉडल का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट पुलिस आयुक्त तथा उपायुक्त को सौंपी है।