फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New Ashok Nagar RRTS and metro station will be connected with footover bridge

Delhi: फुटओवर ब्रिज से जुड़ेंगे न्यू अशोक नगर आरआरटीएस व मेट्रो स्टेशन, परिवहन विकल्पों को किया जाएगा एकीकृत

Wed, 27 Jul 2022 05:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 27 Jul 2022 05:51 AM IST
सार

परिवहन के दोनों साधनों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए आरआरटीएस और मेट्रो स्टेशन के बीच 90 मीटर लंबे और 6 से 12 मीटर चौड़े फुटओवर ब्रिज का एनसीआरटीसी निर्माण कर रहा है।

विज्ञापन
New Ashok Nagar RRTS and metro station will be connected with footover bridge
न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन के डिजाइन में कनेक्टिविटी का खास ध्यान रखा गया है। आसपास के क्षेत्रों को जोड़ने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम फुटओवर ब्रिज का निर्माण करेगा। इसके जरिये मेट्रो और आरआरटीएस स्टेशन को जोड़ा जाएगा। ताकि यात्रियों को निर्बाध आवागमन की सुविधा मुहैया की जा सके।

विज्ञापन


परिवहन साधनों को बदलने की यात्रियों की दिक्कत को देखते हुए निर्माण में मल्टी मोडल इंटीग्रेशन को खास तवज्जो दी गई है। परिवहन सुविधाओं के एकीकृत होने से सड़कों पर जाम और भीड़भाड़ की समस्या से भी यात्रियों को राहत मिलेगी। इससे खासतौर पर नोएडा और मेरठ के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए गंतव्य तक पहुंचना और सुलभ हो जाएगा। 
विज्ञापन


आरआरटीएस स्टेशन का निर्माण मौजूदा अशोक नगर मेट्रो स्टेशन से महज 100 मीटर की दूरी पर किया जा रहा है। परिवहन के दोनों साधनों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए आरआरटीएस और मेट्रो स्टेशन के बीच 90 मीटर लंबे और 6 से 12 मीटर चौड़े फुटओवर ब्रिज का एनसीआरटीसी निर्माण कर रहा है। फुटओवर ब्रिज (एफओबी) की ऊंचाई जमीन से करीब 8 मीटर होगी। इस एफओबी के जरिये यात्री स्टेशन परिसर से बाहर निकले बिना किसी भी परिवहन विकल्प का आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे न केवल यात्रियों को सफर में सहूलियत होगी, बल्कि सड़कों पर ट्रैफिक जाम और भीड़भाड़ की समस्या भी दूर होगी। खासतौर पर महिलाओं, बुजुर्गों तथा बच्चों को सामान के साथ सफर के दौरान दिक्कत नहीं आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फुटओवर ब्रिज से बढ़ेगी सहूलियत
न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन की ऊंचाई करीब 22 मीटर है। यह एफओबी मेट्रो स्टेशन को आरआरटीएस स्टेशन के कॉन्कोर्स के नीचे की मंजिल से जोड़ेगा। मेट्रो स्टेशन के एएफसी गेट से पहले और आरआरटीएस स्टेशन के कॉन्कोर्स स्तर से नीचे एफओबी का निर्माण किया जा रहा है। इसके इस्तेमाल के लिए यात्रियों को किसी तरह का भुुगतान नहीं करना होगा। 

दो और एफओबी का किया जा रहा है निर्माण
आस-पास के क्षेत्रों से बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए एनसीआरटीसी इस स्टेशन पर दो और एफओबी का निर्माण कर रहा है। स्टेशन के एक तरफ चिल्ला गांव और मयूर विहार एक्सटेंशन के नजदीकी इलाकों को जोड़ने के लिए 42 मीटर लंबा और 6.5 मीटर चौड़ा फुटओवर का निर्माण किया जाएगा। दूसरी तरफ न्यू अशोक नगर क्षेत्र में रहने वाले लोगों की सहूलियत के लिए प्राचीन शिव मंदिर के पास 45 मीटर लंबा और 8 मीटर चौड़ा एफओबी की सुविधा मुहैया की जाएगी। 

हवाई अड्डा पहुंचना भी होगा आसान
न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन पर नोएडा से बड़ी संख्या में यात्री आते हैं। फुटओवर ब्रिज के तैयार होने से उन्हें सहूलियत होगी। भविष्य में मेरठ या हवाई अड्डा जाने के लिए भी यात्रियों को आनंद विहार या सराय काले खां जाने के बजाय न्यू अशोक नगर से ही सीधी रैपिड रेल की सुविधा उपलब्ध होगी। तीनों आरआरटीएस लाइनों का निर्माण पूरा होने के बाद इसी स्टेशन से सफर कर सकेंगे। 

अंतिम छोर तक बेहतर होगी कनेक्टिविटी 
दिल्ली के सभी कोने तक बस सेवा मुहैया करने के लिए बसों के रूट रेशनलाइजेशन के लिए अध्ययन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अंतिम छोर तक पहुंचने के लिए परिवहन के विकल्प मुहैया करवाने को ध्यान में रखते हुए इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। कोशिश होगी कि घरों से 500 मीटर की दूरी पर बसों की सुविधा मुहैया की जाए। इसके लिए कुछ मार्गों में बदलाव भी किए जाएंगे, ताकि लोगों को और बेहतर सार्वजनिक बस परिवहन की सुविधा मिल सके।  नई ई बसों के बढ़ते बेड़े के लिए नए रूट बनाने सहित अंतिम छोर तक पहुंचने के लिए उपयुक्त परिवहन साधन मुहैया करवाने के लिए मार्ग युक्तिकरण किया जा रहा है। दिल्ली के परिवहन मंत्री ने कैलाश गहलोत ने ट्वीट करके परिवहन आयुक्त और दिल्ली संवाद एवं विकास आयोग के उपाध्यक्ष के साथ इसकी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस अध्ययन को अमली जामा पहनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed