फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   netflix sacred games case actors cannot be held liable for dialogues says delhi high court

सैफ अली खान और नवाजुद्दीन को बड़ी राहत, हाईकोर्ट का नेट फ्लिक्स मामले में कार्रवाई से इनकार

Mon, 16 Jul 2018 09:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 16 Jul 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
netflix sacred games case actors cannot be held liable for dialogues says delhi high court
दिल्ली हाईकोर्ट ने नेट फ्लिक्स की इंटरनेट सीरीज सेक्रेड गेम्स के अभिनेताओं सैफ अली खान व नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग को खारिज कर दिया। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने कहा कि अभिनेताओं को उनके संवादों के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता, क्योंकि वह केवल अभिनय कर रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में नेट फ्लिक्स सीरीज सेक्रेड गेम्स के खिलाफ याचिका दायर कर विवादास्पद हिस्सों को हटाने व दंडात्मक कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


जस्टिस संजीव खन्ना व जस्टिस चंद्रशेखर की खंडपीठ ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि क्या मानहानि के लिए जनहित याचिका दायर की जा सकती है। याचिकाकर्ता इस पर अपना पक्ष रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि इस सीरीज के सभी आठ एपिसोड का प्रसारण हो चुका है। अब याचिकाकर्ता इस मामले में क्या कहना चाहता है। याचिका पर 19 जुलाई को सुनवाई होगी।

याची अधिवक्ता निखिल भल्ला ने अधिवक्ता शशांक गर्ग के जरिये याचिका दायर कर कहा कि इस सीरीज में सैफ अली खान व नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अभिनय किया है। 

इसमें बोफोर्स केस, शाह बानो केस, बाबरी मस्जिद केस व सांप्रदायिक दंगों समेत कई घटनाओं को गलत तरीके से प्रदर्शित किया गया है। इस सीरीज का आठ एपिसोड का पहला सीजन 6 जुलाई को जारी हुआ था और यह 190 देशों में चार भाषाओं में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed