{"_id":"5e1fb8df8ebc3e4b10384131","slug":"neighbour-molested-seven-year-old-girl-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज
Thu, 16 Jan 2020 06:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 16 Jan 2020 06:44 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुध विहार इलाके में एक सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप उसी मकान में रहने वाले एक पड़ोसी युवक पर है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पीड़ित बच्ची अपने परिजनों के साथ रहती है और सरकारी स्कूल की दूसरी कक्षा की छात्रा है। इसी मकान की ऊपरी मंजिल पर आरोपी सपरिवार रहता है। वह आईएनए मार्केट में गार्ड है। बच्ची अक्सर उसके घर आती-जाती थी।
विज्ञापन
शिकायत के मुताबिक बच्ची 10 जनवरी को आरोपी के घर गई थी। उस समय वह वहां अकेला था। उसने बच्ची को डरा-धमका कर उससे दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसकी वजह से बच्ची काफी डर गयी।
विज्ञापन
उसने हिम्मत कर बुधवार सुबह अपने परिवार वालों को सारी बात बतायी। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बच्ची की काउंसलिंग करवाकर उसे सामान्य करने की कोशिश की।