फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Negligence: tank lid was open, the school had not managed

स्कूल की लापरवाही: खुला रहता था टैंक का ढक्कन

Thu, 04 Feb 2016 06:37 PM IST
Updated Thu, 04 Feb 2016 06:37 PM IST
विज्ञापन
Negligence: tank lid was open, the school had not managed

रेयान स्कूल के छात्र देवांश की मौत मामले की शुरुआती तफ्तीश में ये बात सामने आ गई है कि  वाटर टैंक व पिट का ढक्कन स्कूल टाइम के समय हर रोज खुला रहता था। स्कूल प्रशासन ने ऐसे कोई इंतजाम भी नहीं किए थे जिससे स्कूली छात्र वाटर टैंक की तरफ न जा सकें।

विज्ञापन


हादसे के बाद मंगलवार को स्कूल पहली बार खुला। एसडीएम की टीम ने स्कूल पहुंचकर तफ्तीश की। दिल्ली पुलिस ने जांच के बाद देवांश की हत्या की बात से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच में ये बात सामने आई कि पंप ऑपरेटर सुबह केसमय वाटर टैंक को खोल देता था।

हादसे के समय स्कूल का कोई केयरटेकर भी मौजूद नहीं था

Negligence: tank lid was open, the school had not managed

इसकेबाद माली पेड़ों में पानी देता था। जिस समय देवांश वाटर टैंक में डूबा था उस समय पंप हाउस ऑपरेटर मौके पर नहीं था। ऐसे में पुलिस पंप ऑपरेटर को हादसे के लिए काफी हद तक जिम्मेदार मान रही है।

हादसे के समय स्कूल का कोई केयरटेकर भी मौजूद नहीं था। दिल्ली पुलिस एक दर्जन से ज्यादा टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ से पूछताछ कर चुकी है।

अभी तक की जांच में स्कूल प्रशासन की भारी लापरवाही सामने आई है।पुलिस हादसे के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार स्कूल प्रिंसिपल संध्या साबू को मान रही है। पुलिस सूत्रों का ये भी कहना है कि जांच में से बात सामने आई है कि देवांश मेडिकल रूप से पूरी तरह फिट था।

माता-पिता ने उपमुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा है

Negligence: tank lid was open, the school had not managed

रेयान स्कूल के वाटर टैंक में डूब कर मौत के मुंह में समाए छह वर्षीय छात्र देवांश ककरोला के माता-पिता ने मंगलवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पत्र लिखा है। पत्र लिखकर माता-पिता ने उपमुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा है।


परिजन मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि देवांश की मौत कैसे हुई ये अभी स्पष्ट नहीं है। उनके बेटे को लेकर कोई षडयंत्र रचा गया है।

देवांश के पिता रामहेत मीणा ने सिसोदिया को लिखे पत्र में उनसे मिलने का समय मांगा है। उन्होंने पत्र में मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed