फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NEET UG 2022 Now fill online application form and fees by 22 May

NEET UG 2022: अब मई तक भरें ऑनलाइन आवेदन पत्र और फीस, 22 मई रात 9 बजे तक रहेगी सुविधा

Tue, 17 May 2022 05:28 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 17 May 2022 05:28 AM IST
सार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ऑर्म्ड फोर्सेस मेडिकल सर्विसेस (एएफएमएस) के महानिदेशक कार्यालय की मांग पर नीट 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तारीख को आगे बढ़ाया है।

विज्ञापन
NEET UG 2022 Now fill online application form and fees by 22 May
NEET 2022 - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

स्नातक मेडिकल प्रोग्राम में दाखिले की राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) 2022 के लिए अब छात्र 22 मई रात 9 बजे तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। जबकि  ऑनलाइन आवेदन पत्र की फीस रात 11.50 मिनट तक भरी जा सकती है। 

विज्ञापन


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ऑर्म्ड फोर्सेस मेडिकल सर्विसेस (एएफएमएस) के महानिदेशक कार्यालय की मांग पर नीट 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तारीख को आगे बढ़ाया है। जो छात्राएं ऑर्म्ड फोर्सेस मेडिकल सर्विसेस के संस्थानों में बीएससी (नर्सिंग) कोर्स 2022 में दाखिला लेना चाहती हैं, उन्हें नीट यूजी 2022 का आवेदन पत्र भरना अनिवार्य है। उन्हें सीट नीट यूजी 2022 की मेरिट स्कोर से ही मिलेगी। 
विज्ञापन


एनटीए की सीनियर डायरेक्टर एग्जाम डॉ. साधना पराशर की ओर से छात्रों के नाम अधिसूचना जारी की गई है। इसमें लिखा है कि नीट यूजी 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र अब 20 मई तक भरे सकते हैं। अभी तक छात्र 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते थे। ऑर्म्ड फोर्सेस मेडिकल सर्विसेस के संस्थानों की जानकारी छात्रों को WWW.joinindianarmy.nic.in 2022 पर मिलेगी। जिन उम्मीदवारों ने अब तक नीट यूजी 2022 के लिए आवेदन नहीं किया है, वह अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट  neet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन समेत फीस जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed