{"_id":"1ada1af6b3996ac7f144845b607451c7","slug":"ndrf-will-green-buildings-energy-savings-will-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडीआरएफ की होगी ग्रीन बिल्डिंग, ऊर्जा की होगी बचत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनडीआरएफ की होगी ग्रीन बिल्डिंग, ऊर्जा की होगी बचत
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 02 Mar 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एनडीआरएफ आठवीं बटालियन में ग्रीन बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा। एनडीआरएफ में कई वर्षों बाद भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
ऊर्जा की बचत के लिए भवन निर्माण में सोलर ऊर्जा से संचालित ग्रीन ऑफिस को वरीयता दी जाएगी। एनडीआरएफ में भवन निर्माण में पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
बटालियन से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही कैंपस में समुचित हरियाली के लिए भी प्लान बनाया गया है।
विज्ञापन
वहीं, कैंपस के अंदर स्ट्रीट लाइटों में भी सोलर पैनल आधारित लाइटों को तवज्जो दी जाएगी। बटालियन कमांडेंट पीके श्रीवास्तव ने बताया कि भवन निर्माण के लिए हिंदुस्तान प्री-फेल लिमिटेड से बातचीत लगभग फाइनल हो चुकी है।
जीडीए में पेपर वर्क की कार्रवाई पूरी होने के साथ ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। निर्माण में ग्रीन ऑफिस पर पूरा जोर होगा। परिसर में ट्रेनिंग, लेक्चर, डेमोस्ट्रेशन के लिए अलग भवन होगा। परिसर में स्वीमिंग पूल भी होगा।