फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NDMC's decision, petrol-diesel vehicles will not be purchased for one year

Delhi NCR News: एनडीएमसी का फैसला, एक साल तक नहीं खरीदे जाएंगे पेट्रोल-डीजल वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक वाहनों की पार्किंग पर 50 फीसदी छूट, कर्मचारियों के लिए शटल बस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने पालिका केंद्र में विभागाध्यक्षों की उच्च स्तरीय बैठक में सार्वजनिक परिवहन, ई-मोबिलिटी, डिजिटल कार्य प्रणाली और ऊर्जा संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों की घोषणा की। कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि अगले एक वर्ष तक एनडीएमसी कोई नया पेट्रोल, डीजल या सीएनजी वाहन नहीं खरीदेगी।
वहीं सोमवार से इलेक्ट्रिक वाहनों की पार्किंग पर 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी। साथ ही कर्मचारियों के लिए 15 मई से चार प्रमुख आवासीय क्षेत्रों से शटल बस सेवा शुरू की जाएगी। यह सेवा सरोजिनी नगर, लक्ष्मीबाई नगर, जोर बाग रोड और चाणक्यपुरी के आवासीय परिसरों से पालिका केंद्र तक चलेगी। सोमवार से इस सेवा का विस्तार 14 अतिरिक्त क्षेत्रों तक किया जाएगा, जिसके लिए 16 बसें संचालित होंगी।
विज्ञापन

चहल ने कहा कि प्रत्येक सोमवार सभी विभागाध्यक्ष और अधिकारी मेट्रो या अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों का उपयोग करेंगे। कर्मचारियों को भी कार पूलिंग और साझा परिवहन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मैदानी निरीक्षण के दौरान साझा 16-सीटर अर्बानिया वाहनों के उपयोग पर भी जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीएमसी ने डिजिटल कार्य संस्कृति को बढ़ावा देते हुए ऑनलाइन बैठकों और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। चिन्हित विभागों में समूह ‘बी’ और ‘सी’ श्रेणी के अधिकतम 33 प्रतिशत कर्मचारियों को आवश्यकता अनुसार वर्क फ्रॉम होम की अनुमति दी जाएगी। पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए एनडीएमसी अपने 51 ई-बाइक स्टेशनों और लगभग 5,000 साइकिलों के अधिकतम उपयोग पर भी ध्यान देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed