{"_id":"5c875c007d1908601f25a4570f495a66","slug":"ncr-will-again-bad-weather-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर में फिर बिगडे़गा मौसम, बारिश होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर में फिर बिगडे़गा मौसम, बारिश होगी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 08 Mar 2014 01:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीआर समेत उत्तर भारत को 8 से 12 मार्च के बीच पश्चिमी विक्षोभ फिर प्रभावित करेगा। अफगानिस्तान व पाकिस्तान के रास्ते पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को छूने वाले इस सिस्टम के कारण बारिश, बर्फबारी और कुछ जगहों पर आंधी के साथ ओले पड़ सकते हैं।
वहीं, मैदानी इलाकों का अधिकतम तापमान राजस्थान में 33 डिग्री तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान सबसे नीचे नजीबाबाद में 7 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के उप महानिदेशक एसएस सिंह ने बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर में चार दिन लगातार बारिश या बर्फबारी होगी। हिमाचल प्रदेश में 9-11 मार्च और उत्तराखंड में 10-12 मार्च के बीच आंधी के साथ बर्फबारी या ओले गिरने के आसार है।
एनसीआर में 10-12 मार्च के बीच बारिश होगी। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 10-11 मार्च को जम्मू-कश्मीर में एक-दो जगह बर्फबारी होगी। इतना ही नहीं जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में 9-11 मार्च के बीच कुछ जगह आंधी-तूफान के साथ ओले गिरेंगे।
विज्ञापन
उत्तराखंड में 10-11 मार्च और यूपी में 11 मार्च को बारिश होगी। शुक्रवार को एनसीआर में अधिकतम तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
आज से बढ़ेगा तापमान
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार से तापमान कुछ बढ़ सकता है। होली पर मौसम गर्म रहेगा। दिन का तापमान अधिकतम 29 डिग्री तक पहुंचेगा। शुक्रवार को महानगर का तापमान 12/25 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, शनिवार को 13/28 डिग्री पहुंचने की संभावना है।