{"_id":"caab380556afcb89022432cd9d236527","slug":"ncr-express-changed-its-track-before-monsoon","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर से पहले मानसून ने बदल दिया रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर से पहले मानसून ने बदल दिया रास्ता
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 09 Jul 2014 05:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून एक्सप्रेस का ट्रैक भी गाजियाबाद (यूपी-एनसीआर) आने से 24 घंटे पहले ही चेंज हो गया। विशेषज्ञों के अनुमानों के विपरीत मानसून दो शाखाओं में बंट गया।
विज्ञापन
एक शाखा हरियाणा और दूसरी लखनऊ के आसपास ठिठक गई। इससे एनसीआर को निराशा हाथ लगी है। विशेषज्ञ अब 15 जुलाई तक मानसून की पहली बारिश की उम्मीद लगा रहे हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हवाओं के दबाव में अचानक परिवर्तन से मानसून दो शाखाओं में टूट गया। विशेषज्ञों का मानना है कि 10 साल में अक्सर कभी-कभार मानसून विभाजित हो जाता है। ज्यादा प्रदूषण वाले क्षेत्रों की हवाएं मानसून को तोड़ देती हैं।
विज्ञापन
सरदार बल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम विभागाध्यक्ष डा. एके अहलूवालिया ने बताया कि अब हवाओं का दबाव दोबारा से बन रहा है।
विज्ञापन
इसके चलते मानसून एनसीआर की ओर बढ़ेगा। 15 जुलाई से पहले गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और अलीगढ़ क्षेत्रों में मानसून अपनी आमद दर्ज कराएगा और भारी बारिश से सराबोर कर देगा।