{"_id":"80c43d0ae4bdcad5cc76e2a85d4b9bec","slug":"ncr-expensive-than-auto-travel-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर ऑटो का सफर आज से महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर ऑटो का सफर आज से महंगा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 04 Mar 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीआर ऑटो का सफर बुधवार से महंगा हो जाएगा। अब एनसीआर ऑटो का किराया दिल्ली के बराबर होगा।
विज्ञापन
बाट माप-तौल विभाग तीन-चार दिन में किराए को मीटर में फीड कर देगा। होली से एक दिन पूर्व किराया बढ़ने से यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
दिल्ली-यूपी केबीच शुरू एनसीआर ऑटो सेवा का किराया अभी तक तय नहीं था। यूपी और दिल्ली के किराए में चार गुने का अंतर है।
इसीलिए आरटीओ ने यूपी-दिल्ली के ऑटो का किराया एक करने के लिए परिवहन मंत्री और परिवहन आयुक्त को पत्र भेजा था। अब लखनऊ से नई किराया नीति जारी कर दी गई है।
नया किराया मौजूदा किराए से चार गुना है। एनसीआर ऑटो में डाउन मीटर पेमेंट 25 रुपये शून्य से दो किमी तक होगा। इसके बाद साढ़े आठ रुपये प्रति किमी देना होगा।
विज्ञापन
जबकि अभी तक साढ़े छह रुपये प्रति किलोमीटर था। नया किराया लागू होने से जहां चालकों की बल्ले-बल्ले हो गई वहीं, होली पर यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन
आरटीओ मयंक ज्योति ने बताया कि एनसीआर ऑटो के संचालन के लिए एक समान किराया जरूरी था। एनसीआर ऑटो यूनियन के पदाधिकारी शैलेंद्र ने बताया कि किराया घोषित होने के बाद अब चालकों को नुुकसान नहीं होगा।
यात्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि होली पर किराए का बोझ बढ़ाकर परिवहन विभाग ने परेशानी खड़ी कर दी है। एनसीआर ऑटो का सफर महंगा पड़ेगा। ये आम आदमी के लिए दिक्कत भरा है।