{"_id":"5be85a10bdec226947535b6f","slug":"naxalites-are-collecting-weapons-for-chhattisgarh-elections-says-ajit-rai","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीत राय ने किया खुलासा, छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए हथियार जुटा रहे हैं नक्सली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीत राय ने किया खुलासा, छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए हथियार जुटा रहे हैं नक्सली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
नक्सली अजीत राय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नक्सली अजीत राय ने खुलासा किया है कि नक्सली छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए हथियार एकत्रित करने में जुटे हैं। इसके लिए वे हथियार के सप्लायरों को आर्डर दे रहे हैं। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अजीत इन दिनों नक्सली कमांडर 60 वर्षीय नर्मदा अक्का उर्फ अल्लूरी उषा रानी (नर्मदा बहन) पत्नी पडकाला स्वामी के संपर्क में था।
विज्ञापन
इससे पहले वह नक्सली कमांडर संतोष अन्ना के संपर्क में था। अन्ना करीब 15 वर्ष पहले मुठभेड़ में मारा गया था। इसके बाद वह साईंनाथ के संपर्क में रहा।
गढ़चिरौली में हुई मुठभेड़ में 40 लोग मारे गए थे। इस मुठभेड़ को साईंनाथ की देखरेख में ही अंजाम दिया गया था। अजीत ने बताया कि नर्मदा अक्का डीयू के प्रोफेसर जेएन
विज्ञापन
साईंबाबा, जेएनयू छात्र हिरेन मिश्रा और विल्सन के संपर्क में थी। ये तीनों ही गिरफ्तार हो चुके हैं और तीनों को सजा हो चुकी है। ये सभी एक ही केस में वांछित थे। इस केस में
विज्ञापन
नर्मदा अक्का भी वांछित है।
स्पेशल सेल अधिकारियों ने बताया कि अजीत राय ने कई ऐसे शहरी लोगों के नामों का खुलासा किया है जो नक्सली कमांडरों के संपर्क में हैं। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने नक्सली
कमांडर से संपर्क रखने वाले शहरी नक्सलियों के नामों का खुलासा नहीं किया है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा। इसके बाद ही स्थिति
स्पष्ट हो पाएगी। अजीत राय जितने पैसे में कारतूस खरीदता था, उतने पैसे में ही नक्सलियों को सप्लाई करता था। वह अब तक कई हजार कारतूस सप्लाई कर चुका है। वह आरा,
बिहार के सप्लायरों से कारतूस लेकर नक्सलियों को सप्लाई करता था।