फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Navratri begins in Delhi today, festive atmosphere prevails

Navratri Festival: आज से गूंजेंगे मां दुर्गा के जयकारे, इस बार जीएसटी राहत से चमकेंगे दिल्ली के घर और बाजार

Mon, 22 Sep 2025 05:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 22 Sep 2025 05:39 AM IST
सार

दस दिनों में राजधानी का माहौल भक्तिमय रहेगा और जगह-जगह देवी मां के जयकारे गूंजते रहेंगे। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए राजधानी के प्रमुख मंदिरों में तड़के से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगेगी। इस बार घर और बाजार में जीएसटी राहत की अतिरिक्त चमक होगी। 

विज्ञापन
Navratri begins in Delhi today, festive atmosphere prevails
झंडेवालान मंदिर रोशनी से जगमगाता हुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शारदीय नवरात्र महोत्सव आज से श्रद्धा और भक्ति के साथ शुरू होगा। दस दिनों में राजधानी का माहौल भक्तिमय रहेगा और जगह-जगह देवी मां के जयकारे गूंजते रहेंगे। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए राजधानी के प्रमुख मंदिरों में तड़के से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगेगी। झंडेवाला माता मंदिर, कालकाजी मंदिर, छतरपुर स्थित श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ व योगमाया मंदिर समेत तमाम मंदिरों को आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है।

विज्ञापन


मां दुर्गा के अभिषेक और विशेष आरती संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए मंदिरों में प्रवेश दिया जाएगा। झंडेवाला मंदिर में रोज सुबह चार बजे और शाम सात बजे आरती होगी जबकि दिनभर भजन-कीर्तन होंगे। यहां तीन प्रवेश द्वार बनाए गए हैं जबकि बाहर निकलते समय श्रद्धालुओं को गेट पर ही प्रसाद दिया जाएगा। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाकर अस्थायी पुलिस चौकी बनाई गई है। पार्किंग व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित किया गया है।
विज्ञापन


इधर, छतरपुर मंदिर में रोजाना कीर्तन और भजन संध्या होगी। कालकाजी मंदिर में सुबह तीन बजे से ही भगवती की पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी। महरौली के प्राचीन योगमाया मंदिर में भी भक्तों के लिए भव्य आयोजन होंगे। बाहरी रिंग रोड स्थित काली माता मंदिर में सुप्रसिद्ध गायकों की ओर से भजन संध्या और मां भगवती का गुणगान होगा। हरिनगर के संतोषी माता मंदिर में रोजाना संकीर्तन के साथ नाट्य मंचन, नृत्य और दुर्गा सरस्वती पाठ की विशेष प्रस्तुतियां होंगी। नवरात्र को देखते हुए मंदिर प्रबंधन समितियों और प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर-घर में भक्तिमय माहौल
सिर्फ मंदिर ही नहीं बल्कि श्रद्धालु अपने घरों में भी नवरात्र की तैयारियों में जुटे हुए हैं। श्रद्धालुओं ने पहले से ही विशेष पूजन सामग्री एकत्र कर ली है। श्रद्धालु नौ दिनों तक व्रत रखेंगे और अखंड ज्योत जलाकर मां दुर्गा का स्मरण करेंगे। नवरात्र महोत्सव एक अक्तूबर तक चलेगा।

जीएसटी राहत से चमकेंगे दिल्ली के नवरात्रि बाजार
नवरात्रि के पावन पर्व की धूम राजधानी के बाजारों पर दिखने लगी है। बाजार मां दुर्गा की मूर्तियों, पूजा सामग्री और सजावटी वस्तुओं से सज गए हैं, जहां भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। त्योहार के उत्साह के बीच ग्राहकों की भीड़ देखकर दुकानदार उत्साहित हैं। नवरात्रि के अवसर पर चनिया-चोली, लहंगे और चमकदार ज्वेलरी की रौनक बाजारों को रंग-बिरंगे परिधानों से सजा रही है।

केंद्र सरकार की तरफ से हाल ही में घोषित जीएसटी कटौती, खासकर परिधान और आभूषण क्षेत्र में पांच प्रतिशत की छूट ने व्यापारियों और ग्राहकों दोनों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी है। ऐसे में, बाजारों में सोमवार से जीएसटी लागू होने से राहत मिलेगी। ऐसे में नवरात्रों के दिनों में खरीदारी का नया दौर देखने को मिलेगा। वहीं, रविवार को सदर बाजार सुबह से ही खरीदारों की भारी भीड़ से गुलजार है। यहां की संकरी गलियों में राम किशन सरिस, सूर्या सरिस और ओम प्रकाश ज्वेलर्स जैसे प्रतिष्ठित दुकानों पर चनिया-चोली सेट्स की डिमांड आसमान छू रही है।

स्थानीय व्यापारी गुलशन कुमार ने बताया कि जीएसटी राहत से मार्जिन में सुधार होने की उम्मीद है। 12 के बजाय सात प्रतिशत जीएसटी होने से दो हजार रुपये वाले सेट को 1,500 रुपये में बेच पाएंगे हैं। नवरात्रि में गुजराती और राजस्थानी स्टाइल की चोली पर एम्ब्रॉयडरी वाली डिजाइनें सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं। बाजार में रंग-बिरंगी चूड़ियां, झुमके और नेकलेस की चमक चारों ओर बिखरी हुई है। महिलाएं पारंपरिक घाघरा-चोली खरीदने के साथ-साथ आधुनिक फ्यूजन वियर भी ले रही हैं।

चांदनी चौक और सरोजिनी नगर में सबसे ज्यादा भीड़
चांदनी चौक और सरोजिनी नगर इस नवरात्रि में खरीदारी का केंद्र बने हुए हैं। चांदनी चौक में शाम छह से 10 बजे तक भीड़ इतनी होती है कि रिक्शा वालों को रास्ता बनाने में पसीने छूट रहे हैं।सरोजिनी नगर में युवा ट्रेंडी बैंगल्स, जूती और एक्सपोर्ट क्वालिटी के कपड़े 50 से 70 फीसदी डिस्काउंट पर खरीद रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि वीकेंड पर भीड़ 30 फीसदी तक बढ़ जाती है। ट्रैफिक पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है, लेकिन जाम और पार्किंग की समस्या बरकरार है। अपने दोस्तों के साथ शॉपिंग करने पहुंची युवा खरीददार शिखा ने बताया कि यहां की वैरायटी कमाल की है।


अन्य बाजारों की रौनक
करोल बाग और लाजपत नगर भी पीछे नहीं हैं। करोल बाग के मार्केट में होम डेकोर और कन्या भेंट के लिए गिफ्ट्स विकल्पों की भरमार है, जिसमें छोटे बैग्स (50-200 रुपये), हेयर क्लिप्स और सॉफ्ट टॉयज खूब बिक रहे हैं। हालांकि, लाजपत नगर में ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी (50 से 500 रुपये) और साड़ियां (800-दो हजार रुपये) में मिल रही हैं। वहीं, दिल्ली हाट में सांस्कृतिक माहौल के बीच हैंडलूम साड़ियां (एक हजार से 2,500 रुपये) और राजस्थानी ज्वेलरी (300 से 800 रुपये) की मांग अधिक है। यहां गरबा इवेंट्स के साथ शॉपिंग का मजा दोगुना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed