फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   BJP MP Ramvir Singh Bidhuri apologized to Akal Takht for visiting Sajjan Kumar house

'सज्जन कुमार के घर जाना गलत था': अकाल तख्त के सामने भाजपा सांसद रामवीर बिधूड़ी ने मांगी माफी, सौंपा माफीनामा

Sat, 03 Oct 2026 10:42 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: विकास कुमार Updated Sat, 03 Oct 2026 10:42 PM IST
सार

जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने बिधूड़ी की गलती के एहसास को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि अन्य राजनीतिक नेताओं को भी इससे सीख लेनी चाहिए। खासकर कांग्रेस से जुड़े वे नेता जो सज्जन कुमार के घर गए थे। 

विज्ञापन
BJP MP Ramvir Singh Bidhuri apologized to Akal Takht for visiting Sajjan Kumar house
माफी मांगने अकाल तख्त पहुंचे भाजपा सांसद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने शुक्रवार को श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचकर माफी मांगी। उन्होंने सिख कत्लेआम के दोषी कांग्रेस नेता सज्जन कुमार के घर अफसोस के लिए जाने पर खेद जताया। बिधूड़ी ने गुरु साहिब के समक्ष यह क्षमायाचना की।

विज्ञापन

सौंपा माफी पत्र
बिधूड़ी ने श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय में जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज से मुलाकात की। उन्होंने अपना माफी पत्र सौंपा और अपना पक्ष रखा। सांसद ने इससे पहले 5 सितंबर, 2026 को लिखित रूप से क्षमायाचना भेजी थी। शुक्रवार को उन्होंने व्यक्तिगत रूप से श्री अकाल तख्त साहिब में नतमस्तक होकर माफी मांगी। अपनी क्षमायाचना में बिधूड़ी ने कहा कि वह सज्जन कुमार के सिख कत्लेआम में दोषी होने के कारण हमेशा उनके विरोध में बोलते रहे थे। उन्होंने स्वीकार किया कि सिख कत्लेआम में हिस्सा लेने वाले व्यक्ति के घर अफसोस के लिए जाना गलत था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गलती हुई स्वीकार
जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने बिधूड़ी की गलती के एहसास को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि अन्य राजनीतिक नेताओं को भी इससे सीख लेनी चाहिए। खासकर कांग्रेस से जुड़े वे नेता जो सज्जन कुमार के घर गए थे। उन्हें भी सिख समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान शिरोमणि अकाली दल की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना भी सचिवालय में मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed