फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Navjot Singh Sidhu bridge binds praise Modi.

नवजोत सिंह सिद्धू ने बांधे मोदी के तारीफों के पुल

Sun, 30 Nov 2014 01:59 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 30 Nov 2014 01:59 AM IST
विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu bridge binds praise Modi.

‘मंच पर खोखले नारों से कुछ नहीं होगा, मौका परस्त यारों से कुछ नहीं होगा, एक ही चांद नरेंद्र मोदी जैसा काफी है रोशनी के लिए, सहस्त्र हजारों लाखों सितारों से कुछ नहीं होगा।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जैसी लोकप्रियता में आम जनता का विश्वास झलकता है।

विज्ञापन


मोदी इस देश की तकदीर और तस्वीर दोनों बदलेंगे। शेरो-शायरी के बीच यह बातें पूर्व क्रिकेटर और भाजपा नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहीं।

वह यहां एएलटी सभागार में आयोजित वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा आयोजित एकल नाट्य मंचन कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। सिद्धू ने छात्रावास के निर्माण के लिए तीन लाख रुपये का अनुदान भी दिया।
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता सिद्धू ने कहा कि मोदी के व्यक्तित्व से पूरा विश्व प्रभावित है। राजनीति में यह बदलाव का दौर है। जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जो मजबूत स्थिति है, वह मोदी की वजह से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में आस्ट्रेलिया के फिलिप ह्यूज की मौत को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि यह एक घटना है, जिससे पूरा क्रिकेट जगत स्तब्ध है।

नवजोत सिद्धू ने वनवासी कल्याण आश्रम केकार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मनुष्य ही मनुष्य के काम आता है। जिस प्रकार आश्रम के लोग कुष्ठ रोगिया के लिए काम कर रहे हैं, इनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।


कार्यक्रम में नाट्य कर्मी शेखर सेन ने स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र को अपने अभिनय से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर आश्रम के डालचंद, मेयर तेलूराम कांबोज, दिनेश गोयल, राकेश कुमार, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed