{"_id":"5ec3507b0afb9a33b3098ed7","slug":"national-powerlifting-player-deepak-badas-missing-since-may-15th-from-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कंझावला से पावर लिफ्टिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी लापता, परिजनों ने किया थाने का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कंझावला से पावर लिफ्टिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी लापता, परिजनों ने किया थाने का घेराव
Tue, 19 May 2020 08:52 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 19 May 2020 08:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के कंझावला इलाके से पावर लिफ्टिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक डबास के लापता होने का मामला सामने आया है। 42 वर्षीय दीपक डबास 15 मई को अपनी गाड़ी से किसी काम से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। उसी रात को उनकी कार जली हुई हालत में मिली थी।
विज्ञापन
इस संबंध में पुलिस अपहरण का मामला दर्ज कर दीपक की तलाश कर रही है। दीपक के पिता करतार सिंह दिल्ली पुलिस से हवलदार पद से रिटायर हैं। पुलिस से नाराज परिजनों ने सोमवार को कंझावला थाने का घेराव किया।
विज्ञापन
उनका कहना है कि पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी है। ऐसे में कहीं दीपक के साथ कोई अनहोनी न हो जाए। उन्होंने कई सीसीटीवी फुटेज भी मुहैया करवाईं, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस अधिकारियों ने समझाकर सभी को वापस भेजा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक दीपक डबास परिवार के साथ चांदपुर कलां, कंझावला में रहते हैं। दीपक का प्रॉपर्टी बिजनेस के अलावा अपना जिम भी है। दीपक ने पावर लिफ्टिंग में कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल भी जीते हैं। दीपक की पत्नी कविता भी पावर लिफ्टिंग की राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं।
परिवार ने बताया कि 15 मई की दोपहर से वह दीपक डबास नहीं लौटे। उसी दिन रात करीब 8:30 बजे कुछ लोगों ने कंझावला में दीपक की कार को आग की लपटों में घिरा देखा। उनका कहना था कि कार के पास से एक शख्स को भागते हुए देखा था।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस व परिवार मौके पर पहुंच गया। कार से पुलिस को कोई शव नहीं मिला। पुलिस ने एफएसएल की टीम से कार की जांच करवाई है। कार में आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है।