फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   national highway 2 will be available for travellers from june 2016

जून से नेशनल हाईवे पर भरें फर्राटा

Thu, 03 Mar 2016 05:43 PM IST
धर्मेंद्र कौशिक/अमर उजाला, फरीदाबाद
धर्मेंद्र कौशिक/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 03 Mar 2016 05:43 PM IST
विज्ञापन
national highway 2 will be available for travellers from june 2016

दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे (नंबर-2) पर जाम का झाम अब ज्यादा समय तक नहीं झेलना होगा। इस साल जून तक बदरपुर से वाईएमसीए चौक के बीच निर्माणाधीन चार फ्लाईओवर बनकर तैयार हो जाएंगे।

विज्ञापन


शहर के महत्वपूर्ण चौराहों पर निर्माणाधीन इन फ्लाईओवरों के बनने के बाद हाईवे पर जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। हालांकि, दिल्ली-आगरा सिक्सलेन हाईवे प्रोजेक्ट का काम 2017 तक पूरा हो पाएगा।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट पर सीधे पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) से निगरानी की जा रही है। ऐसे में मंद गति से चल रहे इस प्रोजेक्ट को अब रफ्तार देने की तैयारी है। हालांकि, शहर की हद में अजरौंदा चौक, बड़खल चौक, ओल्ड फरीदाबाद चौक और बाटा चौक पर निर्माणाधीन फ्लाईओवरों का काम पहले से ही पूरी तेजी के साथ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब आला अधिकारियों के बीच हुई बैठक में फ्लाईओवरों का निर्माण इस साल जून तक पूरा करने की डेडलाइन तय की गई है। एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) और निर्माण कंपनी के अधिकारियों की मानें तो जून में चारों फ्लाईओवरों पर ट्रैफिक का संचालन शुरू हो जाएगा। प्रोजेक्ट का बचा हुआ काम भी जारी रहेगा। फ्लाईओवर बनने से फरीदाबाद के हिस्से में हाईवे पर जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।

एनआईटी को मिलेगी बड़ी राहत
हाईवे पर फ्लाईओवरों के निर्माण का सबसे ज्यादा असर एनआईटी क्षेत्र में दिखाई देता है। अजरौंदा चौक पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर की वजह से नीलम पुल और बाटा चौक पर निर्माण कार्य के चलते बाटा पुल पर ट्रैफिक रेंगता रहता है। ऐसा ही हाल ओल्ड फरीदाबाद चौराहे का भी रहता है। ऐसे में हाईवे पर फ्लाईओवर पर ट्रैफिक का संचालन शुरू होने के बाद एनआईटी क्षेत्र को बड़ी राहत मिलेगी।

यू-टर्न के लिए नहीं काटना होगा चक्कर
नेशनल हाईवे के दोनों ओर बसी आबादी को फिलहाल यू-टर्न के लिए लंबा चक्कर काटना पड़ता है। जिन स्थानों पर फ्लाईओवर बन रहे हैं, वहां यू-टर्न बंद कर एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर बना दिए गए हैं। ऐसे में एनआईटी, बडख़ल, डीएलएफ, ओल्ड इलाके से हाईवे पर दाईं ओर जाने वाले वाहनों को यू-टर्न के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।

सड़क की खराबी भी परेशानी
एक तरफ हाईवे पर चल रहा निर्माण कार्य तो दूसरी तरफ सड़क की जर्जर हालत जाम का सबब बनी हुई है। बदरपुर फ्लाईओवर से उतरने ही बल्लभगढ़ से आगे सीकरी तक वाहनों की रफ्तार मंद रहती है। एनएचएआई ने निर्माण कंपनी को सड़क की मरम्मत करने की हिदायत भी दी है ताकि लंबे समय तक चलने वाले इस प्रोजेक्ट के कारण लोगों को ज्यादा दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

निर्माण में हरियाणा आगे
दिल्ली-आगरा सिक्सलेन प्रोजेक्ट की कुल लंबाई (आना-जाना) 360 किलोमीटर है। प्रोजेक्ट का फिलहाल 58 फीसदी काम पूरा हो पाया है। अगर बात करें हरियाणा की तो यहां 62 फीसदी काम पूरा हो गया है, जबकि उत्तर प्रदेश में पडने वाले 179.5 किलोमीटर हिस्से का काम 54 फीसदी काम पूरा हो गया है।

प्रोजेक्ट एक नजर में
कुल लंबाई------360 किलोमीटर
कुल लागत-----2945 करोड़
डेडलाइन--------साल 2017

प्रोजेक्ट का काम काफी तेजी से चल रहा है।  जून तक शहर में चार फ्लाई ओवर शुरू करने की योजना है, जिससे ट्रैफिक को गति मिल सके।  अपनी डेडलाइन तक प्रोजेक्ट का काम पूरा कर लिया जाएगा।

- मोहम्मद सफी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई

जून तक शहर में चार फ्लाईओवर, बड़खल मोड़, ओल्ड फरीदाबाद, अजरौंदा और बाटा चौक को शुरू करना है। फ्लाईओवरों के निर्माण पर फिलहाल फोकस कर काम किया जा रहा है।
- सचेंद्र कुमार, प्रोजक्ट मैनेजर, निर्माण कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed