{"_id":"5d8500028ebc3e016a181940","slug":"national-conference-on-management-of-chronic-liver-disease-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीर्ण यकृत रोग के प्रबंधन पर राष्ट्रीय सम्मेलन कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीर्ण यकृत रोग के प्रबंधन पर राष्ट्रीय सम्मेलन कल
Fri, 20 Sep 2019 10:06 PM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 20 Sep 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
liver
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी रविवार को नई दिल्ली के कांस्टिट्यूशन क्लब में जीर्ण यकृत रोग के प्रबंधन पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होगा। ऑल इंडिया आयुर्वेदिक स्पेशलिस्ट पोस्ट ग्रेजुएट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस एक दिवसीय सम्मेलन में बनारस हिंदू विवि के सेवानिवृत्त डॉ. एसडी दुबे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद होंगे।
वहीं जोधपुर स्थित सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेद विवि के कुलपति प्रो अभिमन्यु कुमार सत्र की अध्यक्षता करेंगे। इनके अलावा अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की निदेशक प्रो तनुजा केसरी विशिष्ट अतिथि होंगी। सत्र में आयुर्वेद विशेषज्ञ प्रो वीडी अग्रवाल, डॉ. आरके यादव, डॉ. वीजी हुड्डा, डॉ. एस राजगोपाला, डॉ. अरूण महापात्रा और डॉ. प्रमोद यादव जीर्ण यकृत रोग के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा करेंगे।
इसके अलावा 40 शोध पत्रों और उनसे जुड़ी रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वीडी अग्रवाल ने ये जानकारी देते हुए बताया कि उनका संगठन आयुर्वेद के प्रसार और उत्थान के लिए करीब 40 वर्ष से काम कर रहा है। हर वर्ष अलग अलग स्वास्थ्य विषय पर सम्मेलन इत्यादि का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
दिल्ली चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. आरके यादव ने बताया कि इस सम्मेलन के जरिए स्वास्थ्य संरक्षण और बीमारी की रोकथाम के प्राचीन अनुभूत आयुर्वेदिक तरीकों के माध्यम से जीर्ण यकृत रोग के प्रबंधन को बढ़ावा देने में सहायक होगा।